"श्रम": अवतरणों में अंतर

छो Mainsamayhoon (Talk) के संपादनों को हटाकर 118.94.116.54 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत कि
पंक्ति 1:
[ ''यह शब्द [[हिंदी]] में काफी प्रयुक्त होता है, यदि आप इसका सटीक अर्थ जानते है तो पृष्ठ को संपादित करने में संकोच ना करें (याद रखें - पृष्ठ को संपादित करने के लिये रजिस्टर करना आवश्यक नहीं है) । दिया गया प्रारूप सिर्फ दिशा निर्देशन के लिये है, आप इसमें अपने अनुसार फेर-बदल कर सकते हैं ।'' ]
 
श्रम का शास्त्रीय मतलब है, मनुष्य द्वारा अपने किसी विशेष प्रयोजन के लिए प्रकृति में किया जा रहा सचेत परिवर्तन। श्रम एक ऐसी सक्रियता है, जिसका उद्देश्य निश्चित समाजिकतः उपयोगी ( अथवा समाज द्वारा उपयुक्त ) उत्पादों को पैदा करना है, जो भौतिक और आत्मिक, दोनों तरह के हो सकते हैं। श्रम मनुष्य की सक्रियता का प्रमुख और बुनियादी रूप है। श्रम के बिना मानवजाति का अस्तित्व कभी का ख़त्म हो गया होता। इसलिए श्रम को लोगों के जैविक जातिगत व्यवहार का एक विशिष्ट रूप कहा जा सकता है, जो उनकी उत्तरजीविता, अन्य जैविक जातियों पर विजय और प्रकृति की शक्तियों व संसाधनों का विवेकसंगत उपयोग सुनिश्चित करता है।
 
श्रम आसपास की वस्तुओं को रूपांतरित तथा उनमें फेर-बदल करना ही संभव नहीं बनाता, बल्कि स्वयं मनुष्य के रूपांतरण तथा विकास की और ले जाता है। श्रम की उत्पत्ति और समाज के निर्माण ने ही मनुष्य के वानराभ पूर्वजों का मानवीकरण किया। श्रम के प्रभाव से सक्रिय हाथ शनैः शनैः सक्रिय स्पर्श से संबंधित एक विशेषिकृत अंग में परिवर्तित हो गया और स्पर्श, विश्व के संज्ञान का केवल मनुष्य द्वारा प्रयुक्त तरीका है। इसीलिए कहा गया है कि मनुष्य का हाथ श्रम करने वाला अंग ही नहीं, श्रम का उत्पाद भी है। श्रम की प्रक्रिया में मनुष्य ने जिन विविध वस्तुओं में फेर-बदल तथा रूपांतरण किये, उनके अनुगुणों को जानने तथा उनका अध्ययन करने में मदद मिली। यह ऐसी चीज़ है, जो जानवरों की पहुंच से बाहर है।
 
श्रम की जो मुख्य विशेषता उसे प्राकृतिक उत्पादों के साधारण हस्तगतकरण से भिन्न बनाती है, वह औजारों का निर्माण तथा प्रयोग, यानि कुछ वस्तुओं के ज़रिए अन्य वस्तुओं पर काम करना है। इस तरह श्रम एक दूसरे के संबंध में वस्तुओं के यथार्थ गुणधर्मों को प्रकट करता है। हर प्रकार की श्रम-सक्रियता वस्तुओं के जैव महत्त्व की बजाए इन यथार्थ गुणधर्मों पर आधारित होती है।
 
 
 
 
 
 
Line 28 ⟶ 18:
 
[[en: ]]
 
==बाहरी कड़ियां==
*[http://main-samay-hoon.blogspot.com/2011/01/blog-post_12.html श्रम - सक्रियता का प्रमुख रूप] ( ‘समय के साये में’ पर प्रस्तुत मनोविज्ञान श्रृंखला से )
*[http://main-samay-hoon.blogspot.com/2010/02/blog-post_13.html चेतना के आधार के रूप में श्रम] ( ‘समय के साये में’ पर प्रस्तुत दर्शन और चेतना श्रृंखला से )
"https://hi.wikipedia.org/wiki/श्रम" से प्राप्त