"विजय कुमार मलहोत्रा": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
पंक्ति 1:
'''विजय कुमार मलहोत्रा''' ([[अंग्रेजी]]: Vijay Kumar Malhotra , [[जन्म]]: ३ दिसम्बर १९३१ [[लाहौर]]) एक भारतीय [[लोक सभा]] सांसद, खेलकूद प्रशासक व शिक्षा जगत से सम्बद्ध प्रोफेसर हैं। लोगबाग उन्हें प्रोफेसर विजय कुमार मलहोत्रा के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने दिल्ली सदर व दक्षिणी दिल्ली से क्रमाश: ९वीं व १४वीं लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त वे ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली से दिल्ली विधान सभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी गणना [[भारतीय जनता पार्टी]] के वरिष्ठ सदस्यों में की जाती है।
°==जीवन परिचय==
'''विजय कुमार मलहोत्रा''' का जन्म ३ दिसम्बर १९३१ को [[ब्रिटिश भारत]] में पंजाब प्रान्त के एतिहासिक शहर [[लाहौर]] में हुआ था। १९४७ में भारत-विभाजन के बाद यह शहर [[पाकिस्तान]] चला गया। उनके [[पिता]] का नाम श्री खजान चन्द और [[माता]] का श्रीमती सुशीला देवी था। उनकी शिक्षा दीक्षा डी०ए०वी० कालेज लाहौर, पंजाब विश्वविद्यालय तथा हंसराज कालेज दिल्ली से हुई। वे हिन्दी साहित्य से एम०ए० तथा पीएच०डी० हैं। उनका [[विवाह]] ९ मई १९६० को श्रीमती कृष्णा मलहोत्रा से हुआ। पति-पत्नी के सन्तुलित परिवार में एक बेटा व एक बेटी है।