"साम्भर (हिरण)": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 33:
[[File:Sambar deers.jpg|250px|thumb|right|सांभर मादा बच्चे के साथ]]
सांभर [[ऊष्ण कटिबन्ध|ऊष्णकटिबन्धीय]] मौसमी वनों में (ऊष्णकटिबन्धीय सूखे तथा मौसमी नम [[सदाबहार]]), [[उप-ऊष्णकटिबन्धीय]] वनों में ([[शंकु-वृक्षीय]], चौड़ी पत्ती के [[पतझड़|पतझड़ीय]] वृक्ष तथा चौड़ी पत्ती के [[सदाबहार]] वृक्ष) और ऊष्णकटिबन्धीय [[वर्षावन|वर्षावनों]] में पाया जाता है। यह पानी से ज़्यादा दूर विचरण नहीं करता है। यह एक मज़बूत प्राणी है और समुद्र तल से लेकर ३,५०० मी. की ऊँचाई तक पाया जाता है - जैसे पूर्वी ताइवान, म्यानमार और हिमालय की ढलानों में।<ref name=iucn/><br/>
सांभर को पतझड़ीय वनों की घनी झाड़ियाँ और घास की सुरक्षा पसन्द हैं।हैं,<ref name=Valerius1998/>हालांकि इसका क्षेत्र इतना विस्तृत है कि इसके स्वभाव में काफ़ी विविधता देखी जा सकती है। निजी क्षेत्रफल में भी काफ़ी विविधता है, हालांकि [[भारत]] में नर का इलाका आमतौर पर १,५०० हे. तथा मादा का इलाका ३०० हे. पाया गया है।<ref name=Leslie2011/><br/>
सांभर जंगलों में रहते हैं और स्थानीय पर्यावरण के मुताबिक़ काफ़ी प्रकार की वनस्पति, जैसे घास, पत्तियाँ, पौधों की डालियाँ, फल, पानी के पौधे इत्यादि खाते हैं। वे कई प्रकार के झाड़ियाँ तथा पेड़ भी खा लेते हैं। वे [[सिंह]] और [[बाघ]] का पसन्दीदा शिकार हैं। [[मगर]], जिनके इलाके सांभर के साथ ही होते हैं, भी इनको अपना निवाला बना लेते हैं। [[तेंदुआ|तेंदुए]] तथा [[ढोल]] इनके बच्चों या बीमारों को शिकार बना लेते हैं।
 
{{आधार}}