"ऍक्स गुण सूत्र": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Chromosome X.svg|thumb|120px|एक्स गुण सूत्र के विभिन्न हिस्सों का चित्रण]]
'''एक्स गुण सूत्र''' किसी भी [[स्तनधारी]] श्रेणी के जानवर (जिसमें मनुष्य भी शामिल हैं) में लिंग की पहचान देने वाला एक [[गुण सूत्र]] है। इन जीवों में केवल ऐसे दो लिंग-भेद करने वाले गुण सूत्र होते हैं - एक्स गुण सूत्र और [[वाई गुण सूत्र]]। इनका नाम अंग्रेजी (रोमन लिपि) के "X" और "Y" अक्षरों पर पड़ा है क्योंकि इनके आकार उनसे मिलते-जुलते हैं। नरों में एक वाई और एक एक्स गुण सूत्र होता है, जबकि मादाओं में दो एक्स गुण सूत्र होते हैं। साधारण तौर पर किसी भी पुत्र का एक्स गुण सूत्र उसकी माता के दो एक्स गुण सूत्रों में से एक होता है और किसी भी पुत्री के एक्स गुण सूत्र एक तो पिता के इकलौते एक्स गुण सूत्र से और दूसरा माता के दो में से एक एक्स गुण सूत्र से आते हैं।