"कम्बोडिया": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
No edit summary
पंक्ति 63:
|footnote1 = Local currency, although [[United States dollar|US dollars]] are widely used.
}}
'''कंबोडिया''' जिसे पहले '''कंपूचिया''' के नाम से जाना जाता था [[दक्षिण पूर्व एशिया]] का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। [[नामपेन्ह]] इस [[राजतंत्र|राजतंत्रीय]] देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे [[हिंदू]] एवं [[बौद्ध]] [[खमेर साम्राज्य]] से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन ([[इंडोचायना]]) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में [[थाईलैंड]], पूर्व एवं उत्तरपूर्व में [[लाओस]] तथा [[वियतनाम]] एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। [[मेकोंग नदी|मेकोंग]] नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है।
 
कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से [[वस्त्र]] उद्योग, [[पर्यटन]] एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल [[अंकोरवाट मंदिर|अंकोरवाट]] मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है।