"जिन राजवंश (१११५–१२३४)": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: [[File:Sung Dynasty 1141.png|thumb|230px|सन् ११४१ ईसवी में जिन राजवंश के साम्राज्य का नक़...
 
पंक्ति 3:
 
==स्थापना==
जिन राजवंश की स्थापना उत्तरी [[मंचूरिया]] में बसने वाले [[जुरचेन लोगों]] के एक क़बीले के वानयान अगुदा (<small>完顏阿骨打, Wanyan Aguda</small>) नामक मुखिया ने की थी। उनका पहला मुक़ाबले उत्तरी चीन पर राज कर रहे [[ख़ितानी लोगों]] के [[लियाओ राजवंश]] से हुआ। लियाओ वंश का मंचूरिया और [[मंगोलिया]] के कुछ भाग पर सदियों से क़ब्ज़ा था।<ref name="ref19foloh">[http://books.google.com/books?id=r4qWx1MFrMQC Cast Chinese Coins], David Hartill, Trafford Publishing, 2005, ISBN 9781412054669, ''... The Liao Dynasty ... In 1120, they were defeated by the Jin, and withdrew to the west ...''</ref> सन् ११२१ में जुरचेनों ने लियाओ के दक्षिण में स्थित [[सोंग राजवंश]] से संधि करके इकठ्ठे लियाओ पर हमला करने का फ़ैसला किया। सोंग फ़ौजें तो असफल रहीं लेकिन जुरचेन लियाओ को [[मध्य एशिया]] की तरफ़ खदेड़ने में कामयाब रहे। ११२५ में अगुदा का देहांत होने पर जुरचेनों ने सोंग के साथ संधि तोड़कर उनके इलाक़ों पर भी हमला कर दिया। ९ जनवरी ११२७ में उन्होंने काईफ़ेंग शहर (जो उत्तरी सोंग राजवंश की राजधानी थी) पर क़ब्ज़ा कर के उसे जला डाला। सोंग परिवार भागकर [[यांन्ग्त्सेयान्गत्से नदी]] के पार जाकर टिक गया और वहां उन्होंने एक नए [[दक्षिणी सोंग राजवंश]] के नाम से अपना शासन जारी रखा। समय के साथ जुरचेन लोग चीनी संस्कृति में ढलते गए और लगभग ३० लाख जुरचेन उत्तरी चीन में आ बसे। इनके अधीन ३ करोड़ चीनी नागरिक थे। ११९१ तक इन्होने अपनी नसल शुद्ध रखने के लिए जुरचेनों और [[हान चीनी]] लोगों के बीच शादियाँ वर्जित रखी। उसके बाद दोनों गुटों में शादियाँ होने लगी और जुरचेन धीरे-धीरे चीनी सभ्यता का हिस्सा बनने लगे।<ref name="ref31jilim">[http://books.google.com/books?id=WQXs14Qc8p4C How Zen Became Zen: The Dispute Over Enlightenment and the Formation of Chan Buddhism in Song-Dynasty China], Morten Schlütter, University of Hawaii Press, 2010, ISBN 9780824835088, ''... the loss of northern China to the Jurchen Jin dynasty (1115–1234) in 1127, a crushing and humiliating defeat for the Song dynasty ...''</ref>
 
==पतन==