"झील": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2) (Robot: Adding xmf:ტობა
No edit summary
पंक्ति 4:
'''झील''' जल का वह स्थिर भाग है जो चारो तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है। झील की दूसरी विशेषता उसका स्थायित्व है। सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें [[जल]] भरा होता है। झीलों का जल प्रायः स्थिर होता है। झीलों की एक महत्वपूर्ण विशेषता उनका खारापन होता है लेकिन अनेक झीलें मीठे पानी की भी होती हैं। झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं। ये उच्च [[पर्वत|पर्वतों]] पर मिलती हैं, [[पठार|पठारों]] और [[मैदान|मैदानों]] पर भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं।
 
झीले बनती हैं, विकसित होती हैं, धीरे-धीरे तलछट से भरकर दलदल में बदल जाती हैं तथा उत्थान होंने पर समीपी स्थल के बराबर हो जाती हैं। ऐसी आशंका है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की बृहत झीलें ४५,००० वर्षों में समाप्त हो जाएंगी। भू-तल पर अधिकांश झीलें उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं। [[फिनलैंड]] में तो इतनी अधिक झीलें हैं कि इसे झीलों का देश ही कहा जाता है। यहाँ पर १,८७,८८८ झीलें हैं जिसमें से ६०,००० झीलें बेहद बड़ी हैं। <ref>[http://www.stat.fi/index_en.html फिनलैंड के आकड़े]</ref> पृथ्वी पर अनेक झीलें कृत्रिम हैं जिन्हें [[मानव]] ने विद्युत उत्पादन के लिए, कृषि-कार्यों के लिए या अपने आमोद-प्रमोद के लिए बनाया है।
 
== सबसे अधिक ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/झील" से प्राप्त