"झील": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 10:
[[तिब्बत]] की टिसो सिकरू संसार की सबसे ऊँची झील है जो [[तिब्बत का पठार|तिब्बत के पठार]] पर १८,२८४ फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके विपरीत [[मृत सागर]] संसार की सबसे नीची झील है, जो सागर तल से भी १,३०० फीट नीची है।<ref>{{cite web |url= http://www.namasteisrael.com/noble-winners.html|title= मृत सागर|accessmonthday=[[१२ फरवरी]]|accessyear=[[२००९]]|format= एचटीएमएल|publisher= इजरायल दूतावास|language=}}</ref> इसकी तली सागर तल से २,५०० फीट निचाई पर है।
 
कुछ झीलें अधिक गहरी होती हैं जैसे [[साइबेरिया]] की [[बैकाल झील]], जिसकी गहराई १.६ किलोमीटर से अधिक है।<ref>{{cite web |url= http://www.ruvr.ru/main.php?lng=hin&q=713&cid=54&p=11.09.2008|title= बायकाल झील में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियान का दूसरा दौर। |accessmonthday=[[१२ फरवरी]]|accessyear=[[२००९]]|format= पीएचपी|publisher= रेडियो रूस|language=}}</ref> इसके विपरीत कुछ झीलें अत्यन्त उथली होती हैं। गर्मी के मौसम में सूख जाने के कारण ये मौसमी झील कही जा सकती हैं। क्षेत्रफल में झीलें छोटी-बड़ी, सभी तरह की होती है हिमानीकृत झील (टार्न झील) कुछ वर्ग मीटर तक ही विस्तृत होती हैं जबकि लाखों वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाली विस्तृत झीलें हैं। [[कैस्पियन सागर]] एक विस्तृत झील है जिसका क्षेत्रफल ४,३०,००० वर्ग किलोमीटर है। महाद्वीपों के आन्तरिक भागों में स्थित विस्तृत झीले जैसे कैस्पियन सागर, [[अरब सागर]], मृत सागर, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा की बृहत झीलें, अफ्रीका की विक्टोरिया तथा साइबेरिया की बैकाल झीलें आकार की दृष्टि से सागर के समान हैं।{{commonscat|Lakes}}
 
== संदर्भ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/झील" से प्राप्त