"विमानन": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 16:
| quote = English pioneer of aerial navigation and aeronautical engineering and designer of the first successful glider to carry a human being aloft.}}</ref>

हालांकि प्रथम शक्तियुक्त, हवा से भारी उड़ान के लिए कई प्रतिस्पर्धी दावे किये गये हैं, किन्तु [[:en:Wright brothers|राइट बन्धुओं]] द्वारा १७ दिसंबर सन् १९०३ ई. को भरी उड़ान को ही सार्वजनिक मान्यता मिली है। आधुनिक युग में राइट बन्धु पहले ऐसे मनुष्य थे जिन्होंने शक्तियुक्त तथा नियंत्रित विमान उड़ाया था। इससे पूर्व उड़ानें [[ग्लाइडर]] की थीं जो कि नियंत्रित तो था लेकिन शक्तिविहीन था या फिर ऐसी उड़ानें भी थीं जो कि शक्तियुक्त थीं लेकिन नियंत्रित नहीं थीं। राइट बन्धुओं ने इन दोनों को सम्मिश्रित किया और विमानन के इतिहास में नये मापदण्ड रच दिये। इसके पश्चात, पंख मोड़ने के बजाय [[:en:aileron|ऍलरॉन]] के व्यापक अंगिकरण के कारण, केवल एक दशक बाद [[प्रथम विश्वयुद्ध]] की शुरुआत में हवा से भारी शक्तियुक्त विमान [[टोह लेना|टोह लेने]] के लिये, [[तोपखाना|तोपखाने]] के गोले साधने के लिये और यहाँ तक कि ज़मीनी मोर्चे में हमले करने के लिये इस्तेमाल किये जाने लगे।

जैसे-जैसे विमान के प्रारूप दुरुस्त तथा विश्वस्नीय होते गये, विमानों द्वारा माल और यात्रियों का यातायात बेहतर होता चला गया। छोटे, मुलायम आवरण वाले ग़ुब्बारों के बजाय विशाल, सख़्त आवरण वाले वायुपोत ([[:en:airship]]) दुनिया के पहले ऐसे वायुयान बने जो लम्बी दूरी तक माल और यात्रियों के यातायात का साधन बने। इस श्रेणी के सबसे मशहूरप्रसिद्ध वायुपोत [[जर्मनी]] की [[:en:Zeppelin|ज़ॅपलिन]] [[कंपनी]] ने बनाये। ज़ॅपलिन वायुपोतों का पर्याय बन गया और दुनिया वायुपोतों को ज़ॅपलिन के नाम से बुलाने लगी।
सबसे सफल ज़ॅपलिन '''ग्राफ़ ज़ॅपलिन''' था, जिसने कुल दस लाख मील से ज़्यादा की उड़ान भरी जिसमें सन् १९२९ ई. का दुनिया का चक्कर भी शामिल है। लेकिन जैसे-जैसे वायुयान के प्रारूप में उन्नति हुयी — उस ज़माने के वायुयान कुछ सौ मील ही उड़ सकते थे — शनैः-शनैः ज़ॅपलिनों का वायुयानों पर से आधिपत्य क्षीण होता चला गया। वायुपोतों का स्वर्ण युग ६ मई सन् १९३७ को तब समाप्त हो गया जब हिन्डॅन्बर्ग ने आग पकड़ ली जिसके कारण ३६ व्यक्तियों की मौत हो गयी। हालांकि उसके पश्चात आज तक वायुपोतों को पुनः प्रचलित करने की कोशिशें होती रही हैं लेकिन उनको वह दर्जा फिर कभी नहीं मिल पाया है जो उस ज़माने में मिला था।
१९२० और १९३० के दशक में विमानन के क्षेत्र में काफ़ी प्रगति हुयी, जैसे [[:en:Charles Lindbergh|चार्ल्स लिंडबर्ग]] की १९२७ की [[अटलांटिक महासागर]] की पार की अकेली उड़ान और उसके अगले वर्ष [[:en:Charles Kingsford Smith|चार्ल्स किंग्सफ़ोर्ड स्मिथ]] [[प्रशांत महासागर]] के पार की उड़ान। इस काल का एक सबसे सफल प्रारूप [[:en:Douglas DC-3|डगलस डी सी -३]] था, जो विश्व का पहला विमान था जिसने सिर्फ़ यात्रियों को उड़ाकर मुनाफ़ा कमाया और जिसने आधुनिक यात्री विमान सेवा की नींव रखी। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के शुरुआत में कई शहर और कस्बों ने हवाई-पट्टी का निर्माण कर लिया था और उस दौर में कई विमानचालक भी उपलब्ध थे। विश्वयुद्ध के दौरान विमानन में कई नवीन परिवर्तन आये जैसे पहला [[जेट इंजन|जॅट]] विमान तथा पहला तरल-ईंधन [[रॉकेट]]।
द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात, ख़ास तौर पर [[उत्तरी अमरीका]] में, सामान्य विमानन के क्षेत्र में अत्यधिक तेज़ी आई।

==सन्दर्भ==