"दिनेश त्रिवेदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 26:
 
[[श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री]]
 
==आरंभिक जीवन==
दिनेश त्रिवेदी [[गुजराती दंपति।गुजरात]] हीरालाल और उर्मिला की सबसे छोटी संतान हैं, जो [[भारत के विभाजन।भारत विभाजन]] के समय कराची से आए थे, जहां त्रिवेदी के सभी भाई-बहन पैदा हुए थे। [[दिल्ली]] आने से पहले उनके माता-पिता कई जगहों पर भटकते रहे, दिल्ली में त्रिवेदी का जन्म हुआ। उनके पिता [[कोलकाता]] की एक कंपनी [[हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी]] में काम करने लगे।
कोलकाता के [[सेंट जेवियर्स कॉलेज]] से उन्होंने [[कॉमर्स।वाणिज्य]] में [[स्नातक]] किया। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बॉर्डिंग स्कूलों में शिक्षा पाई। [[स्नातक]] में डिग्री लेने के बाद वो बीस हजार रुपये कर्ज लिए और [[ऑस्टिन]] स्थित [[टेक्सास विश्वविद्यालय]] से [[एमबीए]] पूरा किया। [[इंडियन एयरफोर्स।भारतीय वायुसेना]] के विमानों को उड़ाने की इच्छा लेकर उन्होंने [[पॉयलट]] की ट्रेनिंग ली। उन्होंने सितार बजाने की भी शिक्षा ली और [[शास्त्रीय संगीत]] का आनंद लिया। [[पुणे]] के [[फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया]] में अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदन भी दिया, लेकिन उन्हें लगा कि ये एक अगंभीर काम है, इसलिए उन्होंने अभिनेता बनने का विचार छोड़ दिया। [[रामकृष्ण मिशन]] के एक विज्ञापन में [[स्वामी विवेकानंद]] का चित्र देखकर उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला कर लिया। लेकिन परिवार और शिकागो में एक स्वामी की सलाह के बाद उन्होंने संन्यासी बनने का विचार छोड़ दिया।