"दिनेश त्रिवेदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 31:
कोलकाता के [[सेंट जेवियर्स कॉलेज]] से उन्होंने [[कॉमर्स।वाणिज्य]] में [[स्नातक]] किया। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बॉर्डिंग स्कूलों में शिक्षा पाई। [[स्नातक]] में डिग्री लेने के बाद वो बीस हजार रुपये कर्ज लिए और [[ऑस्टिन]] स्थित [[टेक्सास विश्वविद्यालय]] से [[एमबीए]] पूरा किया। [[इंडियन एयरफोर्स।भारतीय वायुसेना]] के विमानों को उड़ाने की इच्छा लेकर उन्होंने [[पॉयलट]] की ट्रेनिंग ली। उन्होंने सितार बजाने की भी शिक्षा ली और [[शास्त्रीय संगीत]] का आनंद लिया। [[पुणे]] के [[फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया]] में अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदन भी दिया, लेकिन उन्हें लगा कि ये एक अगंभीर काम है, इसलिए उन्होंने अभिनेता बनने का विचार छोड़ दिया। [[रामकृष्ण मिशन]] के एक विज्ञापन में [[स्वामी विवेकानंद]] का चित्र देखकर उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला कर लिया। लेकिन परिवार और शिकागो में एक स्वामी की सलाह के बाद उन्होंने संन्यासी बनने का विचार छोड़ दिया।
==आरंभिक करियर==
१९७४ में एमबीए करने के बाद, भारत लौटने से पहले, उन्होंने दो सालों तक [[शिकागो]] में [[डेटेक्स कंपनी]] में काम किया। १९८४ में उन्होंने कोलकाता में अपनी हवाई भाड़ा कंपनी शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी। उन्होंने [[उपभोक्ता]] संरक्षण केंद्र भी शुरू किया।