"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 162:
[[चित्र:44 - Iguazu - Décembre 2007.jpg|200px|right]] -->
[[चित्र:Casiquiarerivermap.png|thumb|अमेजन नदी का जल अपवाह क्षेत्र]]
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर एण्डीज पर्वतमाला उत्तर से दक्षिण को फैली है। यह पर्वतमाला जल विभाजक का कार्य करती है। इस महाद्वीप की सबसे प्रमुख नदी [[अमेजन]] विश्व की सबसे विशाल [[नदी]] है जिसमें दुनिया की किसी भी नदी की तुलना में अधिक जल प्रवाहित होता है। ६३०० किलोमीटर लम्बी यह नदी पेरु देश में [[एण्डीज पर्वत श्रृंखला]] से निकलकर ब्राज़ील देश में पश्चिम से पूर्व बहती हुई [[अन्ध महासागर]] में गिरती है। इसकी सहायक नदियाँ तपैजा, रियोनीग्रो, टोकिण्टिन्स मैरानन तथा मैडीरा है। विश्व की सबसे शक्तिशाली या तीव्रवाहिनी [[ओरीनिको नदी]] भी दक्षिण अमेरिका में ही बहती है। यह एण्डीज पर्वतमाला से निकलकर गायना के पठार का चक्कर काटती हुई २,४०० किलोमीटर की दूरी तय करके [[वेनेज़ुएला]] तथा कोलोंबिया देशों में बहती हुई अन्ध महासागर में गिरती है। इसकी सहायक नदियाँ मेटा, आपूर, ग्वावियार, कारा तथा कारोनी हैं। ओरीनिको नदी की एक सहायक नदी रियो गायना पर विश्व का सबसे ऊँचा [[जलप्रपात]] एन्जेल प्रपात (९७९ मीटर) है जो नियाग्रा जलप्रपात से भी १३ गुना ऊँचा है।<ref>[http://www.britannica.com/eb/article-9007543 एंजेल फ़ाल्स (२००६). इनसाइकलोपिडिया ब्रिटेनिका से]</ref> ब्राज़ील के पठार के मध्यवर्ती भाग से पराना और उसकी सहायक पराग्वे निकलती है। उरुग्वे सेरा दो मार पर्वत से निकलती है। पिल्कोमायो तथा सलादो नदियाँ एण्डीज पर्वत से निकलकर क्रमशः पैराग्वे तथा पराना नदियों से मिल जाती हैं। अर्जेंटीना की उत्तरी सीमा पर पैराग्वे नदी पराना नदी में मिल जाती हैं। पराना, पैराग्वे एवं उरूग्वे नदियों की मिली हुई धारा को लाप्लाटा कहते हैं। लाप्लाटा के मैदान को उत्तरी भाग में ग्रान चाको तथा दक्षिण भाग में पंपास कहते हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलोंबिया की मैगडालेना तथा अर्जेंटीना की रायो कोलोरेडो हैं।
 
== जनसांख्यिकी ==