"कुनलुन पर्वत": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 6:
कुनलुन पर्वत [[ताजिकिस्तान]] की [[पामीर पर्वतमाला]] से शुरू होकर पूर्व को चलते हैं, जहाँ यह [[चीन]] द्वारा नियंत्रित [[तिब्बत]] और [[शिञियांग]] के क्षेत्रों की सीमा के साथ-साथ चलकर पूर्व में [[चिंग हई]] प्रांत में अंत होते हैं। यह तारिम द्रोणी, [[टकलामकान रेगिस्तान]] और [[गोबी रेगिस्तान]] की दक्षिणी सीमा भी बनाते हैं। कुनलुन पहाड़ों से कुछ महत्वपूर्ण नदियाँ शुरू होती हैं, जैसे कि [[काराकाश नदी]] और [[युरुंगकाश नदी]], जो ख़ोतान के [[मरुद्यान]] (ओएसिस) से होकर [[टकलामकान रेगिस्तान]] की रेतों में ग़ायब हो जाती हैं।
 
कुनलुन शृंखला की सब से ऊँची छोटी ७,१६७ मीटर ऊँचा [[कुनलुन देवी]] (Kunlun Goddess, कुनलुन गॉडॅस) पर्वत है। पश्चिम की ओर दो इस से भी ऊँचे पहाड़ हैं - [[कोन्गुर ताग़]] (७,६४९ मीटर) और [[मुज़ताग़ अता]] (७,५४६ मीटर) - हालांकि बहुत से भूवैज्ञानिक इन्हें कुनलुन की बजाए पामीर पर्वतों का हिस्सा मानते हैं।
 
कुनलुन पर्वतों से बहुत ही कम सड़कें निकलती हैं - एक तो [[राजमार्ग २१९ (चीन)|राजमार्ग २१९]] है जो शिञियांग के येचेंग शहर से तिब्बत के ल्हात्से शहर तक जाता है। उस से पूर्व में राजमार्ग १०९ है जो तिब्बत की राजधानी [[ल्हासा]] से चिंग हई प्रांत के [[गोलमुद]] शहर तक जाता है।