"बन्नू ज़िला": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 5:
 
==विवरण==
बन्नू ज़िले में सन् १९९८ में ६,७७,३४६ लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब १,२२७ वर्ग किमी है। यहाँ पानी मुख्य तौर पर वज़ीरिस्तान की पहाड़ियों से उत्पन्न होने वाली [[कुर्रम नदी]] और गम्बीला नदी (उर्फ़ टोची नदी) से आता है। बन्नू पहाड़ी इलाक़ा है जिसके बीच में १०० किमी लम्बी और ६० किमी चौड़ी बन्नू वादी विस्तृत है। कुर्रम नदी ज़िले के पश्चिमोत्तर कोने से ज़िले में दाख़िल होकर पहले तो दक्षिण-पूर्व और फिर मुड़कर सीधा दक्षिण की ओर चलकर [[लक्की मरवत ज़िले]] में निकल जाती है। टोची नदी (जिसे गम्बीला नदी भी कहते हैं) कुर्रम से ६ किमी दक्षिण पर ज़िले में आती है और फिर वह भी कुर्रम के बराबर चलकर लक्की मरवत में चली जाती है, जहाँ कुर्रम में मिल जाती है। इन दोनों नदियों के बीच का दोआब ही बन्नू ज़िले का सब से उपजाऊ क्षेत्र है।
 
==इतिहास==