"चकोर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 2:
'''चकोर''' (Chukor or French Partridge, Caccabis chukor) एक साहित्यिक पक्षी है, जिसके बारे में [[भारत]] के कवियों ने यह कल्पना कर रखी है कि यह सारी रात [[चंद्रमा]] की ओर ताका करता है और अग्निस्फुलिंगों को चंद्रमा के टुकड़े समझकर चुनता रहता है। इसमें वास्तविकता केवल इतनी है कि कीटभक्षी पक्षी होने के कारण, चकोर चिनगारियों को [[जुगनू]] आदि चमकनेवाले कीट समझकर उनपर भले ही चोंच चला दे। लेकिन न तो यह आग के टुकड़े ही खाता है और न निर्निमेष सारी रात चंद्रमा को ताकता ही रहता है। यह [[पाकिस्तान]] का राष्ट्रीय पक्षी है।
[[File:Birds of Hindustan luchas, called būqalamūn, and partridges.jpg|thumb|left|Birds of Hindustan luchas, called būqalamūn, and partridges]]
[[File:Perdrix choukar MHNT.jpg|thumb|'' Alectoris chukar falki '']]
चकार पक्षी (Aves) वर्ग के मयूर (Phasianidae) कुल का प्राणी है, जिसकी शिकार किया जाता है। इसका माँस स्वादिष्ट होता है। चकोर मैदान में न रहकर पहाड़ों पर रहना पसंद करता है। यह तीतर से स्वभाव और रहन सहन में बहुत मिलता जुलता है। पालतू हो जाने पर तीतर की भाँति ही अपने मालिक के पीछे-पीछे चलता है। इसके बच्चे अंडे से बाहर आते ही भागने लगते हैं।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/चकोर" से प्राप्त