"नूर-सुल्तान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 25:
१९५० के दशक में, जब क़ाज़ाख़स्तान [[सोवियत संघ]] का हिस्सा था, तो सोवियत संघ में अनाज की बहुत कमी हुई। उस ज़माने में सोवियत व्यवस्था में अधिकतर अनाज [[रूस]] के उपजाऊ क्षेत्रों में उगाया जाता था। सोवियत नेता निकिता ख़्रुशचेव​ (<small>Nikita Khrushchev</small>) ने ऐलान किया की अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए मध्य एशिया के [[स्तेपी]] इलाक़े की ज़मीनों पर नए सिरे से खेती शुरू की जाएगी। इस अभियान का नाम 'नई धरती' (<small>virgin lands</small>) रखा गया। भारी मात्र में रूस और [[युक्रेन]] से लोग उत्तरी क़ाज़ाख़स्तान के नए खेतों में आ बसे जिस से स्थानीय समुदायों का मिश्रण भी बदल गया। यही कारण है कि अस्ताना जैसे इलाक़ों में रूसी लोगों की बहुतायत है।<ref name="ref76yofih">[http://books.google.com/books?id=CH3PY_LSOlAC Bradt Travel Guide: Kazakhstan], Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 9781841623696, ''... in early 1954 the Soviet leader Nikita Khrushchev launched into an attack on the state of Soviet agriculture ... major shortage of grain ... plan was drawn up to plough 40 million hectares of virgin steppe in Kazakhstan and western Siberia ... first train into Akmola bringing volunteers for the new scheme arrived from Almaty on 2 March 1954 ...''</ref> १९६१ में इस शहर का नाम 'त्सेलिनोग्राद' रख दिया गया जिसका मतलब 'नई ज़मीन का शहर' था। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] में जब [[जर्मनी]] ने सोवियत संघ पर हमला बोला तो सोवियत संघ में बसने वाले जर्मन मूल के बहुत से लोगों को भी ज़बरदस्ती यहाँ भेज दिया गया।
 
==स्वतंत्रता के बाद==
==लोग==
१९९१ में जब कज़ाख़स्तान आज़ाद हुआ तो राजधानी दक्षिण में स्थित [[अलमाती]] शहर था। सरकार ने त्सेलिनोग्रद शहर और उसके आसपास के क्षेत्र का नाम बदलकर 'अक़मोला' रख दिया जिसका मतलब 'सफ़ेद मक़बरा या धार्मिक स्थल' है। उस समय इस शहर के ७०% लोग रूसी नस्ल के थे जिस से यह डर था कि वे बाक़ी कज़ाख़स्तान से अलग होने की मांग कर सकते थे। सरकार ने १९९५ में घोषणा की के अक़मोला नई राजधानी होगा और १९९८ में इसका नाम बदलकर अस्ताना रखा गया।<ref>[http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/asia-pacific/country_profiles/1298395.stm BBC Kazakhstan Timeline]</ref> उन्होने राजधानी बदलने की वजह बताई कि अलमाती अंतर्राष्ट्रीय सरहदों के पास है, पहाड़ों से घिरा होने के कारण उसमें फैलने की सम्भावना कम है और वह क्षेत्र भूकम्पों का शिकार भी रहता है।<ref name="Schatz, 76">Schatz, 76.</ref> लेकिन अन्य समीक्षकों ने कहा की सरकार का असली अनकहा मक़सद उत्तरी क्षेत्र को कज़ाख़स्तान से अधिक मज़बूती से बांधना था।<ref name="Schatz, 76">Schatz, 76.</ref>
जुलाई २०१० की जनगणना के हिसाब से अस्ताना के ६५.२% लोग [[कज़ाख़ लोग|कज़ाख़]], २३.८% रूसी, २.९% यूक्रेनी, १.७% [[तातार लोग|तातार]] और १.५% जर्मन मूल के थे। इस शहर की आबादी तेज़ी से बढ़ रही है।
 
अस्ताना को राजधानी बनाने के निर्णय की कुछ निंदा भी हुई है। आलोचकों के अनुसार यह दूर कज़ाख़ [[स्तेपी]] के वीराने में स्थित है जहाँ भयंकर सर्दी पड़ती है। ऊपर से यहाँ अनगिनत नए सरकारी दफ़तर और इमारतें बनाने पर हुए भारी सरकारी ख़र्चे की भी निंदा हुई है। बहुत से सरकारी नौकर अभी भी अलमाती में रहते हैं और उनके अस्ताना आने-जाने और वहाँ होटलों में रहने का ख़र्चा भी सरकार को देना होता है।<ref>[http://www.eurasianet.org/departments/insight/articles/eav070907.shtml Kazakhstan's Capital Holds a Lavish Anniversary Celebration] Euraisanet</ref>
 
==लोग==
जुलाई २०१० की जनगणना के हिसाब से अस्ताना के ६५.२% लोग [[कज़ाख़ लोग|कज़ाख़]], २३.८% रूसी, २.९% यूक्रेनी, १.७% [[तातार लोग|तातार]] और १.५% जर्मन मूल के थे। इस शहर की आबादी तेज़ी से बढ़ रही है।
 
==अस्ताना के नज़ारे==