"सूंस तारामंडल": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (Robot: Modifying sk:Delfín (súhvezdie)
छो r2.7.3) (Robot: Adding af:Dolfyn (sterrebeeld); अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Delphinus IAU.svg|thumb|220px|सूंस (डॅल्फ़ाइनस) तारामंडल]]
[[Fileचित्र:NGC 6934.jpg|thumb|220px|[[हबल अंतरिक्ष दूरबीन]] द्वारा खींची गई सूंस तारामंडल में दिखने वाले ऍन॰जी॰सी॰ ६९३४ नामक [[गोल तारागुच्छ]] की तस्वीर]]
'''सूंस''' या '''डॅल्फ़ाइनस''' तारामंडल [[खगोलीय गोले]] के उत्तरी भाग में दिखने वाला एक [[तारामंडल]] है जो खगोलीय मध्यरेखा के काफ़ी समीप पड़ता है। यह [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है और दूसरी शताब्दी ईसवी में [[टॉलमी]] ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी उनमें भी शामिल था।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
सूंस तारामंडल को [[अंग्रेज़ी]] में "डॅल्फ़ाइनस कॉन्स्टॅलेशन" (Delphinus constellation, [[ऍ|'ऍ' स्वर के उच्चारण]] पर ध्यान दें) कहा जाता है। सूंस उसी जलीय [[स्तनधारी]] प्राणी का [[हिंदी]] नाम है जिसे अंग्रेज़ी में "डॉल्फ़िन" कहते हैं।
 
== तारे और अन्य वस्तुएँ ==
सूंस तारामंडल में ५ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें १९ तारों को [[बायर नाम]] दिए जा चुके हैं। इनमें से ५ के इर्द-गिर्द [[ग़ैर-सौरीय ग्रह]] परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य तारे और अन्य वास्तुएँ इस प्रकार हैं -<ref>Ian Ridpath and Wil Tirion (2007). ''Stars and Planets Guide'', Collins, London. ISBN 978-0007251209. Princeton University Press, Princeton. ISBN 978-0691135564.</ref>
* '''अल्फ़ा डॅल्फ़ाइनाइ''' (α Delphini) - यह एक B9 IV [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का +३.७७ [[खगोलीय मैग्नीट्यूड|मैग्नीट्यूड]] (चमक) वाला तारा है। दूरबीन से देखने पर यह वास्तव में ७ तारों का एक [[बहु तारा]] मंडल ज्ञात हुआ है, जिनमें से दो तो एक-दूसरे से [[गुरुत्वाकर्षण]] से बंधे हुए हैं और बाक़ी केवल देखने में उनके नज़दीक लगते हैं। इस तारे को सुआलोसिन (Sualocin) भी कहते हैं।
* '''बेटा डॅल्फ़ाइनाइ''' (β Delphini) - यह एक F5 IV श्रेणी का +४ मैग्नीट्यूड वाला तारा है। यह भी वास्तव में ५ तारों का बहु तारा मंडल है, जिनमें से दो [[गुरुत्वाकर्षण]] से बंधे हुए हैं और बाक़ी केवल दिखने में समीप हैं। इस तारे को रोटानॅव (Rotanev) भी कहते हैं।
* '''गामा डॅल्फ़ाइनाइ''' (γ Delphini) - यह एक [[दोहरा तारा]] है जिनमें से एक (γ<sup>1</sup> Del) F7 V श्रेणी और +५.१४ मैग्नीट्यूड का तारा है और दूसरा (γ<sup>2</sup> Del) K1 IV श्रेणी और +४.२७ मैग्नीट्यूड का तारा है।
* '''डॅल्टा डॅल्फ़ाइनाइ''' (δ Delphini) - यह एक A7 III श्रेणी और +४.४३ मैग्नीट्यूड का तारा है।
* '''ऍप्सिलन डॅल्फ़ाइनाइ''' (ε Delphini) - यह एक B6 III श्रेणी और +४ मैग्नीट्यूड का तारा है। इस तारे को डॅनॅब डल्फ़िम (Deneb Dulfim, यानि "सूंस की दुम") भी कहते हैं।
* '''आर डॅल्फ़ाइनाइ''' (R Delphini) - यह एक [[परिवर्ती तारा]] है जिसका मैग्नीट्यूड +७.६ और +१३.८ के बीच बदलता रहता है। याद रहे की मैग्नीट्यूड एक उल्टा माप है: यह जितना अधिक हो तारे की चमक उतनी ही कम होती है।
* '''ऍन॰जी॰सी॰ ६८९१''' (NGC 6891) - यह एक [[ग्रहीय नीहारिका]] (नेब्युला) है।
* '''ऍन॰जी॰सी॰ ६९३४''' (NGC 6934) - यह एक [[गोल तारागुच्छ]] है।
* '''ऍन॰जी॰सी॰ ७००६''' (NGC 7006) - यह भी एक गोल तारागुच्छ है, जो पृथ्वी से बहुत ही दूर १,८५,००० [[प्रकाश वर्ष]] की दूरी पर स्थित है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[ग्रहीय नीहारिका]]
* [[गोल तारागुच्छ]]
* [[तारों की श्रेणियाँ]]
* [[तारामंडल]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist}}</small>
 
पंक्ति 30:
[[श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना]]
 
[[af:Dolfyn (sterrebeeld)]]
[[ar:الدلفين (كوكبة)]]
[[be:Сузор'е Дэльфін]]