"अमेरिकी फ़ुटबॉल": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (Robot: Adding ckb:تۆپی پێی ئەمریکی
छो r2.7.3) (Robot: Adding hy:Ամերիկյան ֆուտբոլ; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:2005PoinsettaBowl-Navy-LOS.jpg|thumb|220px|भिड़ने के लिए तैयार अमेरिकी फ़ुटबॉल की दो टीमें]]
[[Fileचित्र:AmFBfield.svg|thumb|220px|खेल के मैदान पर यार्डलाइनें और ग़ज़ों में अंक]]
[[Fileचित्र:Shea Smith-edit1.jpg|thumb|220px|अपने किसी आक्रामक साथी को गेंद फेंकने को तैयार एक क्वार्टरबैक]]
[[Fileचित्र:2006 Pro Bowl tackle.jpg|thumb|220px|भागता हुआ आक्रामक खिलाड़ी रक्षकों द्वारा पटका गया - अगर यह उठ न सका को यही एक "डाउन" होगा]]
[[Fileचित्र:American Football Positions.svg|thumb|220px|भिड़ने की शुरुआत में आक्रामक (लाल) और रक्षक (नीले) खिलाड़ियों की मैदान में स्थिति (यह उदहारण है - हर खेल में यह कुछ अलग होती है)]]
'''अमेरिकी फ़ुटबॉल''' ([[अंग्रेजी]]: American football) ग्यारह खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाने वाला एक लोकप्रिय खेल है जिसमें हर टीम का उद्देश्य है की वह गेंद को दूसरी टीम के "ऍण्ड ज़ोन" (endzone, अंत क्षेत्र) में पहुँचाकर अंक बटोरे।
 
पंक्ति 10:
अमेरिकी फ़ुटबॉल अधिकतर [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] और [[कनाडा]] में खेली जाती है। इसके खेल को व्यवसायिक स्तर पर नियंत्रित करने वाली संस्थान का नाम "नैशनल फ़ुटबॉल लीग" (National Football League, राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ) है, जिसे छोटे रूप में ऍन॰ऍफ़॰ऍल॰ (NFL) कहा जाता है। अमेरिका में इस खेल के दो मुख्य रूप हैं, कॉलेज फ़ुटबॉल और व्यवसायिक फ़ुटबॉल, जिनके नियम एक-दुसरे से थोड़े अलग हैं। स्कूलों की उच्च कक्षाओं में भी फ़ुटबॉल खेली जाती है, और उसके नियम भी थोड़े भिन्न होते हैं।
 
== मैदान और खिलाड़ी ==
खेल का मैदान 100 ग़ज़ (यार्ड) लम्बा और 53.3 ग़ज़ चौड़ा होता है। मैदान की लम्बाई के दोनों तरफ़ एक गोल की लकीर होती है, जिसके आगे दस-दस ग़ज़ के ऍण्डज़ोन होते हैं, यानि कुल मिलकर मैदान की लम्बाई 120 ग़ज़ होती है। मैदान में हर पाँच ग़ज़ के फासले पर एक यार्डलाइन (yardline, ग़ज़ की लकीर) नाम की लकीर होती है। हर ऍण्डज़ोन के आख़िर में ज़मीन से 10 फ़ुट की ऊँचाई पर दो खम्बे होते हैं जिन्हें "गोलपोस्ट" (goalpost, गोल के खम्बे) कहा जाता है।
 
पंक्ति 17:
जिस टीम के पास गेंद पर क़ब्ज़ा हो, उसे "आक्रामक" (ऑफ़ॅन्स) बुलाया जाता है और जिस के पास न हो उसे "रक्षक" (डिफ़ॅन्स) बुलाया जाता है। आक्रमक टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी को '''क्वार्टरबैक''' (quarterback) कहते हैं। जब आक्रमक और रक्षकों में भिड़ंत शुरू करती है तो इसी का काम है कि तेज़ी से मैदान का मुआइना करके फ़ैसला करे कि आक्रमक टीम का कौन-सा खिलाड़ी गेंद को रक्षक टीम के ऍण्डज़ोन की तरफ़ बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में मौजूद है। फिर क्वार्टरबैक उसे गेंद फ़ेंक देता है, या ख़ुद ही भागकर गेंद आगे बढ़ाने की कोशिश करता है।
 
== खेल का समय ==
खेल का पूरा समय एक घंटा होता है, जिसे चार 15 मिनट कि चौथैयों (quarters, क्वार्टरज़) में बाँटा जाता है। दूसरी चौथाई के बाद (यानि खेल के अर्ध-समय पर) एक 12 मिनट का विराम होता है।<ref name="Beginner">{{cite web|url=http://www.nfl.com/rulebook/beginnersguidetofootball|title=Beginner's Guide to Football|year=2009|publisher=NFL Enterprises LLC|accessdate=2009-04-05}}</ref> खेलते हुए कई बार गेंद रुक जाती है और तब खेल की घड़ी भी रोक दी जाती है। इस से 15 मिनट की चौथाई वास्तव में 45 मिनट से भी अधिक ले सकती है, और पूरा एक घंटे का खेल वास्तव में तीन घंटे से भी ज़्यादा चल सकता है। जब खेल [[टेलिविज़न]] पर प्रसारित होता है तो इन अंतरालों में प्रसारणकर्ता इश्तेहार दिखाते हैं।
 
== आक्रामकों का बढ़ना ==
मुक़ाबले की शुरुआत में सिक्का उछाला जाता है और एक टीम को आक्रामक टीम घोषित कर के उन्हें गेंद दे दी जाती है। अब 50 ग़ज़ की लकीर पर (यानि मैदान के ठीक बीच में) दोनों टीमें एक दुसरे से भिड़ने के लिए आमने-सामने लकीरें बनाकर खड़ी हो जाती हैं। आक्रामक टीम का क्वार्टरबैक अपनी टीम के पीछे खड़ा होता है। माहौल ठीक ऐसा होता है कि दो गुट जंग के लिए तैयार हो रहे हों।
 
पंक्ति 31:
क़ब्ज़ा बदलने पर जो खेल में रुकाव होता है, उसमें खिलाड़ी भी बदल दिए जाते हैं। बहुत से आक्रामक खिलाड़ी दौड़ने में और फेंकी गई गेंद पकड़ने में निपुण होते हैं और अक्सर उनके शरीर हलके होते हैं। बहुत से रक्षक भीमकाय होते हैं और अगर वे दबोच लें या पटक दें तो ज़्यादातर आक्रामक-विशेष खिलाड़ियों के लिए उठाना मुश्किल हो जाता है। अच्छा आक्रामक वही है जिसे क्वार्टरबैक द्वारा फेंकी गई गेंद को बिना ग़लती के पकड़ना आता हो और जो भागते हुए रक्षकों को चकमा देते हुए दुश्मन के क्षेत्र में दूर तक गेंद बढ़ा सके। कुछ आक्रामकों का काम होता है कि वे रक्षकों से भिड़ें ताकि अन्य आक्रामक गेंद आगे ले जा सकें। इनका नाम ही "ऑफ़ॅन्सिव टैकल" (offensive tackle, यानि भिड़ने वाले आक्रामक) होता है।
 
== इन्हें भी देखें ==
*[[संयुक्त राज्य अमेरिका]]
*[[रग्बी फुटबॉल]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist}}</small>
 
पंक्ति 73:
[[hr:Američki nogomet]]
[[hu:Amerikai futball]]
[[hy:Ամերիկյան ֆուտբոլ]]
[[id:Sepak bola Amerika]]
[[is:Amerískur fótbolti]]