"वार्ता:मनमोहन सिंह": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 7:
:अनुनाद जी, किसने कहा कि आप "प्रशंसा या अच्छी-अच्छी" बातों वाले लिंक दें। बल्कि अगर कोई ऐसे लिंक भी देता तो मेरी प्रतिक्रिया जब भी यही होती। 'बाहरी कड़ियाँ' अनुभाग में हमें मुख्यतः उन साइटो का लिंक देना चाहिए जो अपनी विस्तृत जानकारी या लम्बाई आदि कारणवश विशिष्ट लेख के अंदर गद्य रूप में नहीं जोड़ी जा सकतीं। दैनिक समाचारपत्रों में छपने वाली खबरों को तो इस अनुभाग में मुख्यतः जोड़ा ही नहीं जाता। हर रोज नए समाचार आते है इसका मतलब यह नहीं कि आप प्रतिदिन उनका लिंक यहाँ देते रहेंगे। और आप इसी प्रकार कड़ियाँ जोड़ते है, आप लेख के अंदर सामग्री क्यों नहीं जोड़ते, उदहारण के लिए भ्रष्टाचार से सम्बन्धित जो भी कड़ियाँ आपने यहाँ जोड़ी है वे आसानी से लेख में गद्य रूप में लिखी जा सकती हैं। और यह आप और लेखों में भी करते हैं, जो अनुचित है। कृपया पढ़े कि [[:en:WP:ELYES|क्या-क्या जोड़ा जा सकता है]]। मैने आपको इन लिंकों में दी सामग्री को लेख के अंदर जोड़ने से नहीं रोका, आप खुशी से गद्य रूप में तटस्थ रहते हुए इन्हें लेख में लिखें परन्तु विकिपीडिया पे अपने दृष्टिकोण अनुरूप कड़ियाँ देना बिल्कुल अनुचित है इसलिए मैं इन लिंकों को हटा रहा हूँ।[[User:Bill william compton|<span style="text-shadow:gray 3px 3px 2px;"><font color="RED">&lt;&gt;&lt;<sup></sup>&nbsp;Bill&nbsp;william&nbsp;compton</font></span>]]<sup>[[User talk:Bill william compton|<font color="#000000">Talk</font>]]</sup> 11:13, 11 जून 2012 (UTC)
:: बिल महोदय, आपने जो लिंक दिया है वहाँ साफ-साफ लिखा है - ''This guideline does not apply to links to '''non-English Wikipedia''' articles; they are added after External links according to Wikipedia:Layout. '' इसका क्या मतलब है? आप यह डिक्टेट मत किजिये कि मैं क्या-क्या करूं? मैने अपना विचार नहीं जोड़ा है। प्रतिष्ठित समाचारपत्रों के विचार जोड़े हैं। ये अल्पसंख्यक विचार भी नहीं हैं। यहाँ कड़ियों की संख्या भी बहुत नहीं है। इसलिये इन्हें साफ करने का कोई औचित्य नहीं है। -- <b>[[सदस्य:अनुनाद सिंह|<font color="blue">अनुनाद सिंह</font>]]</b><sup>[[सदस्य वार्ता:अनुनाद सिंह|<font color="green">वार्ता</font>]]</sup> 11:41, 11 जून 2012 (UTC)
:::शायद आप भूल रहें हैं कि अगर हिन्दी विकिपीडिया पे कोई निति या दिशानिर्देश नहीं होते तो उसे अंग्रेज़ी विकिपीडिया के अनुसार समझा जाता है। और यह हमेशा से होता आया है। वैसे भी वहाँ दी गई जानकारी किसी भी ज्ञानकोष पर लागू होगी। आप बिना वजह बात को तूल दें रहें हैं, किसी भी ज्ञानकोष में जा के देखें कि वहाँ किस प्रकार के लिंक दिए जाते हैं। अपनी तरफ से नीतियाँ न बनाए अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा जोड़े जाने वाली कड़ियाँ लेखों में उपयुक्त होती हैं तो हिन्दी विकिपीडिया पे "बहारी कड़ियाँ" सम्बंदित प्रस्ताव रखें और अगर यह प्रस्ताव पास होके नई निति का रूप लेता है तो शोक से ऐसी कड़ियाँ जोड़े। ज्ञानकोष चाहे अंग्रेज़ी का हों या हिन्दी का मूल बाते नहीं बदलतीं और आप अपनी मर्जी से अपने दृष्टिकोण अनुसार लिंक नहीं सेदे सकते। आप जैसे लिंक लगाते है उसे अंग्रेज़ी में हम cherry picking कहते हैं। और यह मेंमैं बहुत से लेखों में देख चुका हूँ, विकिपीडिया कोई समाचारपत्र नहीं है कि आप यहाँ "प्रतिष्ठित समाचारपत्रों" के विचार जोड़े, आप इन विचारों का प्रयोग करके गद्य रूप में जानकारी दे सकते हैं। जब तक आप हिन्दी विकिपीडिया पे "बहारी कड़ियाँ" देने सम्बन्धी प्रस्ताव पास न करा लें तब तक कृपया इन लिंकों को वापस न जोड़े, ध्यन्यवाद।[[User:Bill william compton|<span style="text-shadow:gray 3px 3px 2px;"><font color="RED">&lt;&gt;&lt;<sup></sup>&nbsp;Bill&nbsp;william&nbsp;compton</font></span>]]<sup>[[User talk:Bill william compton|<font color="#000000">Talk</font>]]</sup> 03:57, 12 जून 2012 (UTC)
पृष्ठ "मनमोहन सिंह" पर वापस जाएँ।