"त्रिकोण तारामंडल": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Modifying sk:Trojuholník (súhvezdie)
छो r2.7.3) (Robot: Adding af:Driehoek (sterrebeeld); अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Triangulum IAU.svg|thumb|200px|त्रिकोण तारामंडल]]
'''त्रिकोण''' या '''ट्राऐंगुलम''' ([[अंग्रेज़ी]]: Triangulum) [[खगोलीय गोले]] के उत्तरी भाग में स्थित एक छोटा-सा [[तारामंडल]] है जो [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में [[टॉलमी]] ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। इसका नाम इसके तीन सबसे [[रोशन]] [[तारों]] से आता है जिनको कालपनिक लकीरों से जोड़ने से एक पतला सा समद्विबाहु (आसोसिलीज़) त्रिकोण बनता है।
 
== तारे ==
त्रिकोण तारामंडल में १५ तारे हैं जिन्हें [[बायर नाम]] दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द [[ग़ैर-सौरीय ग्रह]] परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस तारामंडल का सब से रोशन तारा बेटा ट्राऐंगुलाए (β Trianguli) नाम का एक सफ़ेद [[दानव तारा]] है जिसका एक धुंधला-सा [[दोहरा तारा|साथी तारा]] भी है। इसका दूसरा सब से रोशन तारा अल्फ़ा ट्राऐंगुलाए (α Trianguli) नामक सफ़ेद-पीला [[महादानव तारा]] है और इसका भी एक नज़दीकी साथी तारा है। त्रिकोण तारामंडल का तीसरा सब से रोशन तारा ६ ट्राऐंगुलाए (6 Trianguli) है जो मध्यम-शक्ति की [[दूरबीन]] से देखने पर एक [[दोहरा तारा]] (एक पीला और एक नीला) ज्ञात होता है। वास्तव में इसके दोनों तारे स्वयं [[द्वितारे]] हैं।<ref>Robert Burnham, Jr (1978). ''Burnham's Celestial Handbook'', Dover Publications, New York. ISBN 0-486-24065-7</ref>
 
तारों के अलावा, त्रिकोण तारामंडल के क्षेत्र में कुछ अन्य दिलचस्प [[खगोलीय वस्तुएँ]] भी हैं, जिनमें [[ट्राऐन्गुलम आकाशगंगा]] शामिल है। यह [[सर्पिल आकाशगंगा|सर्पिल (स्पाइरल) आकाशगंगा]] पृथ्वी से लगभग ३० लाख [[प्रकाश-वर्ष]] दूर है और [[क्षीरमार्ग]] (हमारी [[आकाशगंगा]]) के साथ [[स्थानीय समूह]] का हिस्सा है। इस तारामंडल में कई अन्य आकाशगंगाएँ भी दिखती हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[दानव तारा]]
* [[महादानव तारा]]
* [[स्थानीय समूह]]
* [[ट्राऐन्गुलम आकाशगंगा]]
* [[तारामंडल]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist}}</small>
 
पंक्ति 20:
[[श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना]]
 
[[af:Driehoek (sterrebeeld)]]
[[ar:المثلث (كوكبة)]]
[[be:Сузор'е Трыкутнік]]