"हाइकु": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding sw:Haiku
No edit summary
पंक्ति 1:
'''हाइकु''' मूल रूप से [[जापान|जापानी]] कविता है। यह तीन पंक्तियों में लिखी जाती है । हिंदी हाइकु के लिए पहली पंक्ति में ५ वर्ण्[स्वर युक्त], दूसरी में ७ और तीसरी पंक्ति में ५ वर्ण्, इस प्रकार कुल १७ अक्षर की कविता है। हाइकु अनेक भाषाओं में लिखे जाते हैं लेकिन वर्णों या पदों की गिनती का क्रम अलग-अलग होता है। तीन पंक्तियों का नियम सभी में अपनाया जाता है। हाइकु मूलरूप से प्रकृति की कविता हॅ। एक अच्छे हाइकु में ऋतुसूचक शब्द आना चाहिए। लेकिन सदा ऐसा हो, यह जरूरी नही। हाइकु, प्रकृति तथा प्राणिमात्र के प्रति प्रेम का भाव मन में जगाता हॅ। अत: मानव की अन्त: प्रकॄति भी इसका विषय हो सकती है हिन्दी में हाइकु लिखने की दिशा में बहुत तेजी आई है। लगभग सभी पत्र-पत्रिकाएँ हाइकु कविताएँ प्रकाशित कर रही हैं। [[आकाशवाणी]] द्वारा हाइकु कविताओं को कविगोष्ठियों के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। लगभग ४०० (चार सौ) से अधिक हिन्दी [[हाइकु संकलन]] हिन्दी में प्रकाशित हो चुके हैं। हिंदी में संपूर्ण रूप से हाइकु पर आधारित एक अनियत कालीन पत्रिका [[हाइकु दर्पण]] है।
{{हिन्दी हाइकु}}
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाइकु" से प्राप्त