"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 135:
 
विकिपीडिया ऐसी कोई सामग्री नहीं हटेगा जो किसी संगठन के नीतियों के विरुद्ध हो या जिसका इन्टरनेट पर प्रदर्शित होना उसके नियमों के ख़िलाफ़ हो। किसी संगठन, संसथान या धार्मिक गुट का कोई नियम जो उसके अपने सदस्यों को नामों या चित्रों को खुले तौर पर दिखाने से रोकता है विकिपीडिया पर क़तई लागू नहीं है क्योंकि विकिपीडिया ऐसे किसी दल का सदस्य नहीं है।
 
==समाज==
उपरलिखित नीतियाँ सामग्री पर लागू होती हैं। विकिपीडिया के प्रशासन और प्रक्रियाओं के लिए नीचे लिखी नीतियाँ बनी हैं।
 
==={{anchor|अराजकता|अव्यवस्था|मुक्तबोली}}विकिपीडिया अव्यवस्थित नहीं है===
{{policy shortcut|वि:अराजकतानहीं|वि:अव्यवास्थानहीं|वि:मुक्तबोलीनहीं}}
राजनैतिक सोच में एक राजनैतिक प्रणाली 'अराजकता' (एनार्की) की भी है, जिसमें समाज या देश में कोई औपचारिक प्रशासन होता है नहीं। विकिपीडिया खुला और स्वतन्त्र है और उसपर कोई भी योगदान दे सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की इसमें अराजकता है। इसमें मनमानी नहीं चलती और इसमें बिना किसी सीमा के मुक्त बोली नहीं है। यह एक स्व-प्रशासित समाज है। इसमें नीति-नियम हैं। यह भी ध्यान दें कि विकिपीडिया का ध्येय एक ज्ञानकोष बनाना है, राजनैतिक या प्रशासनिक प्रणालियों पर तजुरबे करना नहीं।
 
==={{anchor|जनतंत्र|गणतंत्र|लोकतंत्र}}विकिपीडिया जनतंत्र नहीं है==
{{policy shortcut|वि:जनतंत्रनहीं|वि:गणतंत्रनहीं|वि:लोकतंत्रनहीं}}
विकिपीडिया जनतंत्र या किसी भी अन्य राजनैतिक प्रणाली पर किया जा रहा प्रयोग नहीं है। इसका फ़ैसले करने का मुख्य तरीक़ा सम्पादन और संवाद है, मतदान '''नहीं'''। कभी-कभी सम्पादक एक दूसरे के मत जानने के लिए छोटी-मोटी गिनतियाँ कर लेते हैं लेकिन इनके नतीजे सहमती बनाने का इकलौता मार्ग बिलकुल नहीं हैं। औपचारिक चुनाव केवल सदस्यों को कमेटियों के लिए चुनने में प्रयोग होते हैं। सम्पादन में इनके ज़रिये ज़बरदस्ती फ़ैसले करवाने की कोशिश न करें।
 
=={{anchor|ग़लतविचार|मूर्खता}}और आख़िर में ...==