"शंकर दयाल सिंह": अवतरणों में अंतर

File:Shankar Dayal Singh1354.gif विकिकामन्स से अप्लोड की
छो "Shankar_Dayal_Singh1354.gif" को हटाया। इसे कॉमन्स से Yann ने हटा दिया है। कारण: Derivative of non-free content
पंक्ति 1:
 
[[File:Shankar Dayal Singh1354.gif|thumb|right|200px|शंकर दयाल सिंह (१९३७-१९९५)]]
'''शंकर दयाल सिंह''' (१९३७-१९९५) ([[अंग्रेजी]]: Shankar Dayal Singh) [[भारत]] के राजनेता तथा [[हिन्दी]] साहित्यकार थे। वे राजनीति व साहित्य दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लोकप्रिय थे। उनकी असाधारण [[हिन्दी सेवा]] के लिये उन्हें सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उनके सदाबहार बहुआयामी व्यक्तित्व में ऊर्जा और आनन्द का अजस्र स्रोत छिपा हुआ था।<ref>व्होरा आशा रानी ''मेरे ये आदरणीय और आत्मीय'' पृष्ठ १४६</ref> उनका अधिकांश जीवन यात्राओं में ही बीता और यह भी एक विचित्र संयोग ही है कि उनकी मृत्यु यात्रा के दौरान उस समय हुई जब वे अपने निवास स्थान [[पटना]] से भारतीय संसद के शीतकालीन अधिवेशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने [[दिल्ली]] आ रहे थे। नई-दिल्ली रेलवे स्टेशन पर २७ नवम्बर १९९५<ref>व्होरा आशा रानी ''मेरे ये आदरणीय और आत्मीय'' पृष्ठ १५४</ref> की सुबह ट्रेन से कहकहे लगाते हुए शंकर दयाल सिंह तो नहीं उतरे, अपितु बोझिल मन से उनके परिजनों ने उनके शव को उतारा।