"ट्रैक्टर": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 41:
 
== ट्रैक्टर का इतिहास ==
[[चित्र:Harrison Machine Works 1882 tractor.JPG|right|thumb|300px|१८८२ में 'हैरिसन मशीन वर्क्स द्वारा निर्मित वाष्पचालित ट्रैक्टर]]
[[चित्र:1903 Tractor.JPG|right|thumb|300px|१९०३ के आसपास हस्त-निर्मित पेट्रोलचालित ट्रैक्टर]]
सबसे पहले शक्ति-चालित कृषि उपकरण उन्नीसवीं शताब्दी के आरम्भ में आये। इनमें पहियों पर जड़ा एक वाष्प-इंजिन हुआ करता था। एक बेल्ट की सहायता से यह सम्बन्धित कृषि उपकरण को चलाता था। इन्हीं मशीनों में तकनीकी सुधार और विकास के परिणामस्वरूप सन १८५० के आसपास पहला ट्रैक्टर का अविर्भाव हुआ। इसके बाद इनका कृषि कार्यों में जमकर प्रयोग हुआ। ट्रैक्टरों में वाष्प-चालित इंजन बीसवीं शताब्दी में भी बहुत वर्षों तक आते रहे। जब [[अंतर्दहन इंजन|आन्तरिक ज्वलन इन्जन]] (इन्टर्नल कम्बश्शन इंजिन) पर्याप्त रूप से विश्वसनीय बनने लगे तब इस नयी प्रौद्योगिकी पर आधारित ट्रैक्टरों ने पुरानी प्रौद्योगिकी का स्थान ले लिया।