"जल महल": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
''' जलमहल ''' [[राजस्थान]] ([[भारत]]) की राजधानी [[जयपुर]] के [[मानसागर झील]] के मध्‍य स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। [[अरावली]] पहाडिय़ों के गर्भ में स्थित यह महल [[झील]] के बीचों बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है। इसे 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता था।
== निर्माण ==
 
1596 ई. में गंभीर अकाल पडने पर तत्कालीन अजमेर के शासक ने पानी की कमी को दूर करने के लिए बांध का निर्माण करवाया था। ताकि पानी को जमा किया जा सके। बाँध को बाद में 17वीं सदी में एक पत्थर की चिनाई संरचना में परिवर्तित किया था। यूं तो जल महल का निर्माण 1799 में हुआ था। इसके निर्माण के लिए राजपूत शैली से तैयार की गई नौकाओं की मदद ली गई थी। लेकिन इस महल का जीर्णोद्धार महाराजा जयसिंह ने करवाया था। यहाँ के राजा इस महल को अपने रानी के साथ ख़ास वक्‍त बिताने के लिए इस्‍तेमाल करते थे। चांदनी रात में इस महल का ख़ूबसूरत नजारा झील के पानी में देखा जा सकता है। यूं तो राजा इसका इस्‍तेमाल रॉयल पार्टी देने के लिए भी करते थे, लेकिन यह कभी जयपुर स्टेट के राजा का घर भी हुआ करता था।[1]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/जल_महल" से प्राप्त