"टुण्ड्रा": अवतरणों में अंतर

विकिफाई का साँचा हटाया
संदर्भ
पंक्ति 10:
|area=11563300
}}
[[भौतिक भूगोल]] में, '''टुण्ड्रा''' एक [[बायोम]] है जहां वृक्षों की वृद्धि कम तापमान और बढ़ने के अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है। टुंड्रा शब्द [[रूसी भाषा]] से आया है जिसका अर्थ “ऊँची भूमि”, “वृक्षविहीन पर्वतीय रास्ता” होता है। टुंड्रा प्रदेशों के तीन प्रकार हैं: '''आर्कटिक टुंड्रा, अल्पाइन टुंड्रा''' और '''अंटार्कटिक टुंड्रा'''। टुंड्रा प्रदेशों की वनस्पति मुख्यत: बौनी झाड़ियां, दलदली पौधे, घास, काई, और लाइकेन से मिलकर बनती है। कुछ टुंड्रा प्रदेशों में छितरे हुये वृक्ष उगते हैं। किसी टुंड्रा प्रदेश और जंगल के बीच की पारिस्थितिक सीमा [[वृक्ष रेखा]] कहलाती है।<ref>भौतिक भूगोल का स्वरूप, सविन्द्र सिंह, प्रयाग पुस्तक भवन, इलाहाबाद, २०१२, पृष्ठ ६६४, ISBN: ८१-८६५३९-७४-३</ref>
==विवरण==
[[कनाडा]] तथा [[यूरेशिया]] के उत्तर में स्थित यह ध्रुवीय शीतमरुस्थल ऊँचे अक्षांशों में न्यून तापमान के कारण हिमाच्छादित रहता है। जाड़े में इसका ताप -13.90 सें. से -45.6 सें. तक रहता है। जाड़े में यहाँ बर्फीली आँधियां चलती हैं। [[उत्तरी ध्रुव]] से आनेवाली ये ठंडी हवाएँ "पुर्गा" कहलाती हैं। शीत ऋतु आठ मास और ग्रीष्म ऋतु चार मास की होती है। ग्रीष्म में यहाँ का तापमान 10 डिग्री सें. रहता है। यहाँ की वार्षिक औसत वर्षा 24 सेंमी. से 30 सेंमी. तक है।
पंक्ति 19:
 
यहाँ के निवासी बड़े गरीब हैं। केवल यूकन में सोना, स्पिट्सबर्जेन में कोयला तथा मेकैंजी घाटी में तेल पाया गया है। अलास्का में 300 मील लंबी तेल पट्टी है।
==सन्दर्भ==
 
{{टिप्पणीसूची}}
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.panda.org/about_wwf/where_we_work/ecoregions/about/habitat_types/selecting_terrestrial_ecoregions/habitat11.cfm WWF Tundra Ecoregions]