"सिग्नेचर ब्रिज": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
'''सिग्नेचर ब्रिज''' [[दिल्ली]], [[भारत]] में निर्माणाधीन सेतु का कामचलाउ नाम है। इस सेतु का निर्माण दिल्ली के [[वज़ीराबाद]] में [[यमुना नदी]] पर किया जा रहा है। इस सेतु के निर्माण को दिल्ली मन्त्रीमण्डल द्वारा [[२३ फ़रवरी]] [[२०१०]] को स्वीकृति दी गई थी।<ref>[http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/article113336.ece ''Nod for Delhi’s 1,128-crore ‘signature bridge’''](१) {{अंग्रेज़ी}}</ref> इस सेतु के निर्माण की कुल लागत १,१२८ करोड़ या ११.२८ अरब [[भारतीय रुपया|रुपए]] अनुमानित है।<ref>[http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/article113336.ece ''Nod for Delhi’s 1,128-crore ‘signature bridge’''](२) {{अंग्रेज़ी}}</ref>
 
यमुना नदी पर निर्माणाधीन यह सेतु दिल्ली का पहला [[रज्जु कर्षण सेतु]] होगा। इस पुल के निर्माण को सबसे पहले १९९७ में सुझाया गया था और इसे [[२०१० राष्ट्रमण्डल खेल|२०१०]] में दिल्ली में आयोजित [[राष्ट्रमण्डल खेल|राष्ट्रमण्डल खेलों]] से पहले पूरा किया जाना था।
 
==तकनीकी बातें==
[[चित्र:सिग्नेचर पुल का उद्घाटन.jpg|thumb|right|200px|सिग्नेचर सेतु का उद्घाटन करतीं दिल्ली की मुख्यमन्त्री [[शीला दीक्षित]]।]]
सिग्नेचर ब्रिज यमुना के पश्चिमी किनारे पर स्थित राराराष्ट्रीय महामार्ग-१ को पूर्वी किनारे पर स्थित वज़ीराबाद रोड से जोड़ेगा।<ref>[http://www.mid-day.com/news/2010/feb/220210-Signature-Bridge-Gammon-India-tender-Delhi-Metro.htm ''Who will build Signature Bridge?''] {{अंग्रेज़ी}}</ref>
 
इसका मध्य स्तम्भ १७५ मीटर ऊँचा होगा<ref>[http://business.bhaskar.com/article/100223010226_signature_bridge_tender_issued_for_the_project.html सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी] [[बिज़नेस भास्कर]]</ref> जो दिल्ली में स्थित किसी भी इमारत की सर्वाधिक ऊँचाई है। इसपर दो भूमिगत मार्ग, फ़ुटपाथ और साइकिल पथ भी होंगे। इसके अतिरिक्त इसपर दोहरे चार-लेन के सड़कमार्ग बनाए जाएंगे जिनमे से प्रत्येक १४ मीटर चौड़ा होगा और मध्य में १.२ मीटर चौड़ी मध्यपट्टी होगी; केबलों को गाँठने के लिए स्थान, रखरखाव पैदलमार्ग और मध्यपट्टी के दोनों किनारों पर टक्कर अवरोधक भी बनाए जाएंगे। इस पुल का मुख्य स्पैन २५१ मीटर का होगा और दोनों किनारों पर अभिगमन स्पैन प्रत्येक ३६ मीटर का होगा।