"पार्वती नदी (मध्य प्रदेश)": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
 
'''पार्वती नदी''' मध्य प्रदेश की नदी है, जिसे 'पारा' नाम से भी जाना जाता है। यह नदी विन्ध्याचल की पश्चिमी श्रेणियों से निकल कर ग्वालियर प्रदेश में बहती हुई सिन्ध (या काली सिन्ध) में मिल जाती है। पार्वती-सिन्धु संगम पर प्राचीन काल की प्रसिद्ध नगरी पद्मावती बसी हुई थी।
महाकवि कालीदास के 'मेघदूत' की निर्विन्ध्या ही पार्वती नदी हो सकती है।
पार्वती नदी का महाभारत, भीष्मपर्व में भी उल्लेख है।
कुछ लोगों के मतानुसार निर्विन्ध्या वर्तमान नेवाज नदी है।
 
'''पार्वती नदी''' भारत की एक प्रमुख नदी हैं ।
==उदगम==
यह नदी मध्यप्रदेश की विंध्याचल पर्वतमाला के उत्तरी पार्श्व मेँ स्थित सिहोर (म.प्र.) से निकलकर कडैयाहाट (बाँरा) के समीप राजस्थान मेँ प्रवेश करती है।