"फरहान अख्तर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 26:
==करियर==
 
फरहान अख्तर ने अपना करियर 17 साल की उम्र में ''[[लमहे]]'' (1991) जैसी फ़िल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफर-निर्देशक [[मनमोहन सिंह]] के साथ प्रशिक्षु के रूप में शुरू किया था. 1997 में फ़िल्म ''हिमालय पुत्र'' (1997) में निर्देशक पंकज पराशर के सहायक के तौर पर काम करने के बाद तीन साल के लिए एक टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस को सेवा देनेवाले फरहान विभिन्न तरह के कार्य कर रहे हैं.<ref>[http://www.rockonthefilm.com/links/farhan_akhtar ''फरहान अख्तर'' की जीवनी].</ref>
उन्हों‍ने 2001 की हिट फ़िल्म- ''[[दिल चाहता है]]'' के साथ [[हिंदी]] सिनेमा में लेखन और निर्देशन करियर की शुरुआत की, जिसका निर्माण [[एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Excel Entertainment Pvt. Ltd)]] ने किया, जिसका निर्माण 1999 में उन्होंने रितेश सिदवानी के साथ किया था.<ref name="ex">[http://www.excelmovies.com/links/farhan_akhtar आधिकारिक प्रोफ़ाइल और फिल्मोग्राफी] ''[[एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड.]]''</ref><ref>[http://www.livemint.com/2008/08/29234827/Culture-list--Farhan-Akhtar.html फरहान अख्तर] ''[[लिवमिंट]]'' , [[30 अगस्त]]. [[2008]].</ref> यह फ़िल्म तीन दोस्तों ([[आमिर खान]], [[सैफ अली खान]] और [[अक्षय खन्ना]] ने इसमें अभिनय किया) की कहानी है, जो हाल ही में कॉलेज से स्नातक डिग्री लेते हैं और फ़िल्म‍ प्यार और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे समीक्षकों ने तो सराहा ही, व्यावसायिक कामयाबी भी मिली, खासकर युवा पीढ़ी में यह काफी लोकप्रिय हुई. इस फ़िल्म को विभिन्न अवार्ड समारोहों में सर्वश्रेष्ठ पटकथा, निर्देशन और फ़िल्म सहित कई नामांकन मिले. फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का उस साल का [[राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार]] मिला.<ref>{{cite news |first= |last= |authorlink= |coauthors= |title= Lagaan sweeps national film awards |url= |work= Times of India |publisher= |date= 2002-07-28 |accessdate=27 January 2009 |quote= Farhan Akhtar's Dil Chahta Hai won the award for best feature film in Hindi}}</ref>
 
अख्तर फिर अपनी अगली परियोजना, फ़िल्म [[रितिक रोशन]] और [[प्रीति जिंटा]] अभिनीत फ़िल्म ''[[लक्ष्य]]'' (2004), के निर्माण में जुटे, जो उन लक्ष्यहीन नौजवानों के बारे में थी, जो आखिर में अपने लिए एक लक्ष्य तय करने में कामयाब होते हैं. हालांकि फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं की, पर बहुत सारे समीक्षकों ने प्रशंसा की.{{Dubious|Lakshya|date=April 2009}}{{Citation needed|date=April 2009}} फ़िल्म की स्क्रिप्ट उनके पिता [[जावेद अख्तर]] ने लिखी थी. इस बीच, उन्होंने [[गुरिंदर चड्ढा]] की 2004 की हॉलीवुड फ़िल्म ''[[ब्राइड एंड प्रिज्युडिस]]'' के लिए भी गीत लिखे.
 
उसके बाद उन्होंने 1978 की [[अमिताभ बच्चन]] की फ़िल्म डॉन का रीमेक ''[[डॉन- द चेज़ विगिंस अगेन|''[[डॉन]]'' - द चेज़ विगिंस अगेन]]'' शुरू किया, जिसमें मुख्य भूमिका में [[शाहरुख खान]] थे. 20 अक्तूबर, 2006 को फ़िल्म रिलीज हुई. हालांकि समीक्षकों ने इसकी काफी आलोचना की, पर यह बॉक्स ऑफिस पर खूब कामयाब रही. इसने 50 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार तो किया ही, साथ में साल की पांचवीं सबसे हिट फ़िल्म भी रही.<ref>{{cite web |url= http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=212&catName=MjAwNg== |title= Box Office 2006 |accessdate=2009-01-27 |work= |publisher= BoxOffice India |date= }}</ref> 2007 में उन्होंने फ़िल्म ''[[हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड]]'' का निर्माण किया, जिसने बाक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया.<ref>{{cite web |url= http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=214&catName=MjAwNw== |title= Box Office 2007 |accessdate=2009-01-27 |work= |publisher= BoxOffice India |date= }}</ref>