"तिग्मांशु धूलिया": अवतरणों में अंतर

[[श्रेणी:]]
लेख विस्तार
पंक्ति 14:
तिग्मांशु का जन्म [[उत्तर प्रदेश]] के [[इलाहाबाद]] मे ३ जुलाई १९६७ को हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से [[उत्तराखंड]] के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से है। <ref>[http://www.apnauttarakhand.com/tigmanshoo-dhooliya/ तिग्मांशु धूलिया]</ref> उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं।<ref>[http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2012/03/120313_tigmanshu_iv_rj.shtml अनपढ़ हैं ज्यादातर फिल्म निर्माता: तिग्मांशु]</ref> तिग्मांशु ने अपनी प्रारम्भिक पढाई सेंट जोसेफ स्कूल और एंग्लो बंगाली इण्टरमिडियेट कालेज से की। [[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]] से उन्होने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास मे स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होने [[राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय]] से रंगमंच मे परास्नातक किया।
==फिल्मी कैरियर==
तिग्मांशु ने १९९० मे [[बैंडिट क्वीन]] मे बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म मे संवाद भी लिखे। इन्होने [[मणिरत्नम]] निर्देशित फिल्म [[दिल से]] की पटकथा भी लिखी।<ref>[http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/2307/7/70 कम बजट की फिल्मों के लिए अब परेशानी नहीं : तिग्मांशु ]</ref> वर्ष २००० मे आयी [[आसिफ कपाङिया]] निर्देशित फिल्म [[द वारियर]] मे भी उन्होने कास्टिंग का काम किया।
धूलिया ने [[बैंडिट क्वीन]] फिल्म के लिए संवाद लिखा और सह-निर्देशन भी किया। उन्होंने [[मणिरत्नम]] की फिल्म [[दिल से]] में भी संवाद लिखा। ए.बी.सी.एल. की फिल्म [[तेरे मेरे सपने]] के लिए कार्य किया।
===निर्देशक===
निर्देशक के रूप मे तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष २००३ की फिल्म [[हासिल]] के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिये [[इरफान खान]] को फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका मे [[सर्वश्रेष्ठ अभिनेता]] का पुरस्कर मिला। २००४ मे उन्होने [[इरफान खान]], [[जिमी शेरगिल]] और [[उदय चोपङा]] को लेकर [[चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन]] निर्देशित की। २०११ मे तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः [[शागिर्द]] और [[साहब बीबी और गैंगस्टर]]। वर्ष २०१२ मे धूलिया निर्देशित फिल्म [[पान सिंह तोमर]] प्रदर्शित हुई। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने '''पान सिंह तोमर''', जो बाधा दौङ मे ७ बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे मे सुना था। इस फिल्म मे [[इरफान खान]] मुख्य भूमिका मे थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई।<ref>[http://khabar.ndtv.com/news/show/film-review-of-paan-singh-tomar-18478 ज़रूर देखें 'पान सिंह तोमर'...]</ref> इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म [[पान सिंह तोमर]] का निर्देशन किया है।
 
===अभिनेता===
तिग्मांशु धूलिया ने [[अनुराग कश्यप]] द्वारा निर्देशित फिल्म [[गैंग्स ऑफ वासेपुर]] के दोनों भागों में अभिनय किया है।
 
==संदर्भ==
<references/>
[[श्रेणी:फिल्म निर्देशक]][[श्रेणी:बॉलीवुड]]