"उलान बतोर": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2+) (Robot: Adding bxr:Улаан-Баатар; modifying kk:Ұланбатыр
http://en.wikipedia.org/wiki/Ulan_Bator#Geography_and_climate से अनुवादित
पंक्ति 4:
==इतिहास==
उलान बतोर में [[पुरापाषाण काल]] के मानव बसाहट के प्रमाण हैं। इसकी स्थापना १६३९ में एक मठ के रूप में वर्तमान के उलान बतोर से लगभग २५०कि.मी. दूर अभी के ऊवूखांगाई प्रान्त में की गयी। चलित मठ शहर के रूप में, आपूर्ति और अन्य जरूरतों की मांग के अनुसार, इसे कई बार [[सेलेन्गा नदी]], [[ओरख़ोन नदी]] और [[तूल नदी]] के किनारे कई स्थानों पर ले जाया गया। जैसे-जैसे शहर बढ़ता गया इसका स्थान का परिवर्तन कम हो गया। १७७८ में नगर इसके वर्तमान स्थान पर बस गया। उलान बतोर १९९० में हुए आंदोलन का केन्द्र था, जिसके कारण मंगोलिया में [[लोकतंत्र]] और बाजार अर्थव्यवस्था की स्थापना हुई।
 
==भूगोल और जलवायु==
उलान बतोर समुद्र तल से लगभग १३५० मी.(४४३० फुट) की ऊँचाई पर, मंगोलिया के मध्य से थोड़ा पूर्व की ओर [[तूल नदी]] के किनारे, एक पर्वत के तल में बनी घाटी में स्थित है। उलान बतोर अपने अत्यधिक अलग-थलग स्थान के कारण उल्लेखित है। अधिक ऊँचाई, अपेक्षाकृत उच्च अक्षांश, किसी भी तट से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी और साइबेरियाई प्रतिचक्रवात के प्रभाव के कारण उलान बतोर विश्व की सबसे ठंडी राष्ट्रीय राजधानी है। यहाँ की [[जलवायु]] मानसून से प्रभावित, शीत अर्धशुष्क जलवायु है।
 
 
==इन्हें भी देखें==
*[[मंगोलिया के शहर]]
 
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.ulaanbaatar.mn/ उलान बतोर का आधिकारिक जालस्थल]
*[http://www.mongoliatourism.gov.mn/page/340/ उलान बतोर का संक्षिप्त परिचय]
 
[[श्रेणी:एशिया की राजधानियाँ]]