"कस्तूरी बिलाव": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 2:
'''गंधमार्जार''' या '''गंधबिलाव''' या '''कस्तूरी बिलाव''' (Civet) एक छोटा [[स्तनधारी]] [[जानवर]] होता है। इसका अकार कुछ-कुछ बिल्ली से मिलता है, जिस वजह से इसे "बिलाव" का नाम मिला है, हालाँकि यह बिल्ली की नस्ल का प्राणी नहीं है। इस से एक विशेष प्रकार की गंध आती है इसलिए इसके नाम में "कस्तूरी" शब्द जोड़ा जाता है। यह [[एशिया]] और [[अफ़्रीका]] के उष्णकटिबंध (ट्रॉपिकल) क्षेत्रों में पाया जाता है। कस्तूरी बिलाव अपनी अधिकतर समय पेड़ों की टहनियों में ही गुज़ारना पसंद करते हैं।
 
गंधमार्जार [[मांसभक्षी]], स्तनपोषी जीवों के [[विवेरिडी कुल]] (Family Viverridae) के जीव हैं। इनकी कई जातियाँ संसार में फैली हैं।
 
ये [[बिल्ली]] के पद के जीव हैं। इनके पैर छोटे और मुंह लंबा होता है। ये जीव पेड़ पर सरलता से चढ़ लेते है और रात में ही बाहर निकलते हैं। इन प्राणियों के दुम के नीचे एक गंधग्रंथि रहती है, जिससे गाढ़ा, गंधपूर्ण, पीला पदार्थ निकलता है। इसे व्यापारी लोग [[मुश्क]] या [[कस्तूरी]] में मिलाकर बेचते हैं। इसमें से सिवेटोन (Civetone) नामक [[कीटोन]] निकाला गया है। सुगंधित द्रव्यों के निर्माण में इसकी गंध प्रयुक्त होती है।
 
Line 14 ⟶ 15:
 
==इन्हें भी देखें==
*[[बिन्तुरोंग]] या [[ऋक्ष बिडाल]] (Bear Cat)
 
==सन्दर्भ==