"हिजाज़": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2+) (
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Hijaz.png|thumb|230px|पुरानी हिजाज़ ममलिकत (हरे रंग में) और [[सउदी अरब]] का सरकारी-मान्य हिजाज़ क्षेत्र (लाल सीमाओं में)]]
'''हिजाज़''' या '''हेजाज़''', जिसे [[अरबी भाषा|अरबी विधि]] में '''अल-हिजाज़''' कहते हैं (<small>[[अंग्रेज़ी]]: Hejaz, [[अरबी भाषा|अरबी]]: {{Nastaliq|ur|الحجاز‎}}</small>) [[अरबी प्रायद्वीप]] के एक पश्चिमी क्षेत्र का नाम है। [[लाल सागर]] के साथ लगे एक बारीक़ पट्टी-नुमा क्षेत्र को 'तिहामाह' कहते हैं और इससे पूर्व में पहले हिजाज़ क्षेत्र आता है और उस के बाद अंदरूनी [[नज्द]] क्षेत्र आता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में हिजाज़ का विस्तार उत्तर में [[अक़ाबा की खाड़ी]] पर बसे हक़्ल​ शहर से लेकर दक्षिण में असीर प्रान्त की सरहदों तक है।
 
हिजाज़ का [[इस्लाम]] के इतिहास के साथ गहरा सम्बन्ध है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर - [[मक्का (शहर)|मक्का]] और [[मदीना]] दोनों हिजाज़ में पड़ते हैं। हिजाज़ का सबसे बड़ा शहर [[जद्दा]] है। अरबी भाषा में 'हिजाज़' का अर्थ 'बाधा' है, क्योंकि हिजाज़ के पूर्वी भाग में चलने वाली [[हिजाज़ पर्वत शृंखला]] को नज्द के [[पठार]] और तिहामाह के तटीय क्षेत्र के बीच की रुकावट समझा जाता है।<ref name="ref06fuqod">[http://books.google.com/books?id=ZtDFey6MXJkC Historical Dictionary of Islam], Ludwig W. Adamec, pp. 125, Scarecrow Press, 2009, ISBN 9780810861619, ''... Hijaz. 'Barrier.' A province in west-central Saudi Arabia in which the holy cities of Mecca and Medina are located. ... Hijaz means “barrier,” named after a range of high mountains, which rises parallel to the Red Sea coast and in the east gradually declines to form the Arabian plateau ...''</ref> आधुनिक [[सउदी अरब]] में जो 'हिजाज़' की सरकारी भाषा है वह पारंपरिक 'हिजाज़' क्षेत्र से मिलती-जुलती लेकिन ज़रा अलग है।