"जिमी कार्टर": अवतरणों में अंतर

middle endian dates (American subject), no accessdate required for Bibliography section
copy-edits
पंक्ति 95:
}}
 
'''जिमी कार्टर''' (पूरा नाम '''जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर''') (जन्म अक्टूबर 1, 1924) एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 1976 से 1980 तक [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, [[जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)|जॉर्जिया]] में सेनेटर रहे, और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्हें 2002 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
== प्रारम्भिक जीवन ==
जिमी कार्टर का जन्म जॉर्जिया के [[प्लेन्स, जॉर्जिया|प्लेन्स]] नामक शहर में वाइस क्लीनिक अस्पताल में हुआ था जहाँ उनकी माँ लिलियन कार्टर नर्स थीं। उनके पिता अर्ल कार्टर का खेत था जिसमें वे कपास एवं मूंगफली उगाया करते थे। 1926 में जिमी की छोटी बहन ग्लोरिया, 1929 में रूथ, और 1937 में छोटे भाई बिली का जन्म हुआ।{{sfn|Gherman|2003|p=13-14}} 1941 में जिमी ने प्लेन्स हाई स्कूल से दसवीं कक्षा पास की।{{sfn|Gherman|2003|p=21}} 1941 में जिमी ने अमेरिकस शहर में स्थित जॉर्जिया साउथवेस्टर्न कॉलेज में पढ़ाई शुरू की। 1942 में उन्होंने यह कॉलेज छोड़ जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टॅकनॉलोजी में दाखिला लिया। 1943 में उन्हें एनापोलिस, मैरीलैंड स्थित यू॰एस नेवल अकैडमी में दाखिला मिल गया और वे 1946 में वहाँ से उत्तीर्ण हुए।{{sfn|Elston|p=10}} उत्तीर्ण होने के पश्चात वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना की पहली परीक्षनात्मक पनडुब्बी में कार्यरत हुए।<ref name=brief>{{cite web|url=http://millercenter.org/president/carter/essays/biography/1|title=American President: Jimmy Carter: A Life in Brief|accessdate= अक्टूबर 21, 2012|publisher=मिलर सेंटर, वर्जिनिया विश्वविद्यालय}}</ref>
 
7 जुलाई 7, 1947 को कार्टर ने बहन रूथ की सहेली एलानोर रोज़ालिन स्मिथ से विवाह कर लिया।{{sfn|Elston|p=11}} 1947 में कार्टर के पुत्र जॉन विलियम का जन्म हुआ, 1950 में जेम्स अर्ल III का, 1952 में डॉनल जेफ़्फ़्री का, और 1967 में पुत्री एमी लिन का जन्म हुआ।{{sfn|Elston|p=12}}
 
1953 में जिम्मी के पिता अर्ल की मृत्यु पर जिमी अपनी पत्नी के साथ जॉर्जिया वापिस लौट गए, पिता के खेती के कारोबार को संभालने के लिए।<ref name=marg>{{cite book|ref=harv|title=Jimmy Carter Library and Museum|first=एमी|last=मार्गरेट|series=Presidential Libraries|publisher=The Rosen Publishing Group|year=2004|ISBN=9780823962716|accessdate=अक्टूबर 13, 2012|url=http://books.google.co.in/books?id=Td3694lqLCwC|lang=en|p=8}}</ref><ref name=before>{{cite web|url=http://millercenter.org/president/carter/essays/biography/2|title=American President: Jimmy Carter: Life Before The Presidency|accessdate=21 अक्टूबर 2012|publisher=मिलर सेंटर, वर्जिनिया विश्वविद्यालय}}</ref>
 
== कैरियर ==
1962 में कार्टर को जॉर्जिया सेनेट में चुना गया। 1966 में उन्होंने जॉर्जिया के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ेलड़ा परन्तु जीत नहीं पाए। 1971 में वे फिर जॉर्जिया के गवर्नर पद के चुनाव में खड़े हुए और जीते।
 
=== राष्ट्रपति कार्यकाल ===
[[File:Camp David, Menachem Begin, Anwar Sadat, 1978.jpg|thumb|right|जिमी कार्टर, मेनाखॅम बेगिन और अनवर अल-सदात 1978 में कैम्प डेविड में।|alt=जिमी कार्टर, मेनाखॅम बेगिन और अनवर अल-सदात 1978 में कैम्प डेविड में।]]
1977 में वे संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वे राष्ट्रपति बने।<ref name=marg/> राष्ट्रपति के तौर पर इनके कार्यकाल में निम्न मुख्य घटनाएँ हुईं:
* 1978 में [[कैम्प डेविड]] में कार्टर ने [[मिस्र]] के राष्ट्रपति [[अनवर अल-सदात]] और [[इज़राइल]] के प्रधानमन्त्री [[मेनाखॅम बेगिन]] के बीच समझौता करवाया जिसके नतीजे में 1979 में इज़राइल और मिस्र के बीच में शान्ति कायम हुई।<ref name=brief/><ref name=foreign>{{cite web|url=http://millercenter.org/president/carter/essays/biography/5|title=American President: Jimmy Carter: Foreign Affairs|publisher=मिलर सेंटर, वर्जिनिया विश्वविद्यालय|accessdate=अक्टूबर 21, 2012}}</ref>
* 1 जनवरी 1979 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने [[चीनी जनवादी गणराज्य]] को राजनयिक मान्यता दी और दोनों के बीच में राजनयिक सम्बन्ध कायम हुए। इसी के साथ [[चीनी गणराज्य]] की राजनयिक मान्यता रद्द कर दी गयी और राजनयिक सम्बन्ध औपचारिक रूप से तोड़ दिए गए (यद्यपि दोनों देशों ने अनौपचारिक रूप से राजनयिक सम्बन्ध जारी रखे)।<ref name=foreign/>
* 1979 में हुई [[ईरान की इस्लामी क्रांति]] के दौरान नवम्बर में [[तेहरान]] में स्थित अमेरिकी दूतावास पर उग्रवादी छात्रों ने कब्ज़ा कर लिया और 50 से अधिक अमेरिकी बंधी बना लिए गए। जब ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका कोई कूटनीतिक समाधान नहीं कर सके तो 1980 में सैन्य बल पर बंदियों को छुड़ाने की नाकाम कोशिश की गई जिसमें अमेरिकी सैनिकों की जान गई। अंत में बंधी 1981 में 444 दिनों के पश्चात छोड़े गए।<ref name=brief/><ref name=foreign/>
* [[सोवियत संघ]] के [[अफ़ग़ानिस्तान]] पर हमला करने पर कार्टर ने आदेश दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी [[मॉस्को]] में हो रहे 1980 ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक खेलखेलों का बहिष्कार करेंगे।<ref name=foreign/>
 
वे 1980 में राष्ट्रपति चुनाव में पुनः खड़े हुए परन्तु हार गए।<ref>{{cite web|url=http://millercenter.org/president/carter/essays/biography/9|title=American President: Jimmy Carter: Impact and Legacy|accessdate=अक्टूबर 21, 2012|publisher=मिलर सेंटर, वर्जिनिया विश्वविद्यालय}}</ref>