"अमेरिकी गृहयुद्ध": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2) (Robot: Adding lij:Guæra de secescion americaña
छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Battle of Gettysburg, by Currier and Ives.png|thumb|230px|गॅटीस्बर्ग की लड़ाई]]
[[Fileचित्र:US Secession map 1863 (BlankMap derived).png|thumb|230px|[[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के संघीय राज्य (यूनियन, नीले रंग में) और अलगाववादी परिसंघीय राज्य (कन्फ़ेडरेसी, ख़ाक़ी रंग में)]]
[[Fileचित्र:Union soldiers entrenched along the west bank of the Rappahannock River at Fredericksburg, Virginia (111-B-157).jpg|thumb|230px|उत्तरी सैनिक खाइयों में [[वर्जिनिया]] में दक्षिणी शहर फ़्रेड्रिक्सबर्ग पर हमला करने से पहले]]
[[Fileचित्र:Civil war 1861-1865.jpg|thumb|230px|दक्षिणी कन्फ़ेडरेसी की घटती ज़मीन का वार्षिक नक्शा]]
'''अमेरिकी गृहयुद्ध''' (<small>[[अंग्रेजी]]: American Civil War, अमॅरिकन सिविल वॉर</small>) सन् १८६१ से १८६५ के काल में [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच में लड़ा जाने वाला एक [[गृहयुद्ध]] था जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए। इस युद्ध में उत्तरी राज्य अमेरिका की [[संघ (प्रशासन)|संघीय]] एकता बनाए रखना चाहते थे और पूरे देश से [[दास प्रथा]] हटाना चाहते थे। अमेरिकी इतिहास में इस पक्ष को औपचारिक रूप से 'यूनियन' (<small>Union यानि संघीय</small>) कहा जाता है और अनौपचारिक रूप से 'यैन्की' (<small>Yankee</small>) कहा जाता है। दक्षिणी राज्य अमेरिका से अलग होकर 'परिसंघीय राज्य अमेरिका' (<small>Confederate States of America, कन्फ़ेडरेट स्टेट्स ऑफ़ अमॅरिका</small>) नाम का एक नया राष्ट्र बनाना चाहते थे जिसमें यूरोपीय मूल के श्वेत वर्णीय (सफ़ेद) लोगों को अफ्रीकी मूल के कृष्ण वर्णीय लोगों को गुलाम बनाकर ख़रीदने-बेचने का अधिकार हो। दक्षिणी पक्ष को औपचारिक रूप से 'कन्फ़ेडरेसी' (<small>Confederacy यानि [[परिसंघ|परिसंघीय]]</small>) और अनौपचारिक रूप से 'रेबेल' (<small>Rebel, रॅबॅल, यानि विद्रोही</small>) या 'डिक्सी' (<small>Dixie</small>) कहा जाता है।<ref name="ref13gaxir">[http://books.google.com/books?id=WbFznb7PSGsC And the war came: the slavery quarrel and the American Civil War], Donald J. Meyers, Algora Publishing, 2005, ISBN 9780875863580978-0-87586-358-0</ref> इस युद्ध में ६ लाख से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए (सही संख्या ६,२०,०००) अनुमानित की गई है।<ref name="ref10bayef">[http://books.google.com/books?id=wJz1Wg3dr5kC Interpreting America's Civil War: organizing and interpreting information in outlines, graphs, timelines, maps, and charts], Therese Shea, The Rosen Publishing Group, 2005, ISBN 9781404204157978-1-4042-0415-7, ''... resulted in the joy of freedom for former slaves. About 620000 Americans were killed during the four years of the Civil War ...''</ref> तुलना के लिए सभी भारत-पाकिस्तान युद्धों को और १९६२ के [[भारत-चीन युद्ध]] को मिलाकर देखा जाए तो इन सभी युद्धों में १५,००० से कम भारतीय सैनिक मारे गए हैं।
 
== परिचय ==
यह कहना सर्वथा उचित न होगा कि यह [[युद्ध]] केवल [[दास प्रथा]] को लेकर हुआ। वास्तव में इस संघर्ष का बीज बहुत पहले बोया जा चुका था और यह विभिन्न विचारधाराओं में पारस्परिक विरोध का परिणाम था। उत्तर के निवासी भौगोलिक परिस्थिति, यातायात के साधन तथा औद्योगिक सफलता के फलस्वरूप अधिक संतुष्ट तथा संपन्न थे। कृषि-प्रधान दक्षिणी राज्यों में 17वीं और 18वीं शताब्दियों में [[अफ़्रीका]] से बहुत से अफ़्रीकी दास यहाँ लाए गए थे और वे ही [[कृषि]] में मज़दूरी करते थे। इसलिए दक्षिणी राज्य इन हबशी दासों को मुक्त नहीं करना चाहते थे। [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के सभी उत्तरी राज्यों ने १८०४ तक दासप्रथा को धीरे-धीरे ख़त्म कर देने के लिए [[क़ानून]] बना लिए थे। मशीन युग के आने ने उत्तर और दक्षिण के बीच की खाई बढ़ा दी। उत्तरी निवासी मशीन के प्रयोग से आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करने लगी। उनका [[कोयले]] और [[लोहे]] का उत्पादन बढ़ा और वहाँ बहुत से कारखाने काम करने लगे। वहाँ की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ने लगी। दक्षिणी राज्यों के लोग अभी केवल कृषि पर आधारित थे और उन्होंने युग के साथ प्रगति नहीं की। यहाँ की जनसंख्या भी अधिक तेजी से नहीं बढ़ी। अमेरिका की व्यापारिक नीति उत्तरी राज्यों के लिए लाभदायक थी पर दक्षिणवाले उससे लाभ नहीं उठा सकते थे। व्यापारिक नीति का दक्षिण में विरोध हुआ और दक्षिणी इसे अवैध ठहराने लगे। वे स्वतंत्र व्यापार के अनुयायी थे, जिससे वे अपना कच्चा माल बिना नियंत्रण के विदेश भेज सकें और अपने आवश्यकतानुसार बनी हुई चीजें खरीदें। [[दक्षिण कैरोलाइना]] ने जान कूल्हन के मतानुसार प्रत्येक राज्य को संयुक्त राज्य की किसी भी नीति को मानने या न मानने का पूर्ण अधिकार था। संघर्ष बढ़ा। संविधान की आड़ में उत्तर और दक्षिण के राज्य अपने-अपने मत की पुष्टि का पूर्णतया प्रयास करने लगे।<ref name="ref79foxad">[http://books.google.com/books?id=HEo0cy0otgoC The American Civil War and the British press], Alfred Grant, McFarland, 2000, ISBN 9780786406302978-0-7864-0630-2, ''... the wish of the South for low duties and unfettered trade. Of course we are anxious that the prosperity of the States which produce so much raw material and need so many manufactured goods should suffer no interruption or reverse ...''</ref>
 
==टेक्सास की समस्या==
पंक्ति 17:
 
==इन्हें भी देखें==
* [[गृहयुद्ध]]
* [[गॅटीस्बर्ग सम्बोधन]]
* [[अब्राहम लिंकन]]
 
==सन्दर्भ==