"ओब नदी": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding sh:Ob
छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Ob watershed.png|thumb|230px|ओब-इरतिश नदियों का [[जलसम्भर]] क्षेत्र]]
[[Fileचित्र:Ob u Barnaulu.jpg|thumb|230px|[[रूस]] के बारनाउल शहर के पास ओब नदी]]
'''ओब नदी''' या '''ओबी नदी''' (<small>[[रूसी भाषा|रूसी]]: Обь, [[अंग्रेज़ी]]: Ob</small>) उत्तरी [[एशिया]] के पश्चिमी [[साइबेरिया]] क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की सातवी सबसे लम्बी नदी है। [[येनिसेय नदी]] और [[लेना नदी]] के साथ यह [[आर्कटिक सागर]] में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। ओब की खाड़ी दुनिया की सबसे लम्बी [[एस्चुएरी]] मानी जाती है (वह क्षेत्र जहाँ नदी [[डेल्टा]] बनाने की बजाए समुद्री [[ज्वारभाटा]] के कारण सीधे समुद्र में विलय हो)।
 
==स्रोत और नदी मार्ग==
ओब की शुरुआत रूस के [[अल्ताई क्राय]] प्रदेश के बियस्क शहर से २६ किमी दक्षिण-पश्चिम में [[बिया नदी]] और [[कतुन नदी]] के संगम से होती है। यह दोनों ही नदियाँ [[अल्ताई पर्वतों]] में शुरू होती हैं - बिया नदी [[तेलेत्स्कोये झील]] से और ७०० किमी लम्बी कतुन नदी ब्येलुख़ा पर्वत के ऊपर स्थित एक [[हिमानी]] (ग्लेशियर)) से। ख़ान्ती-मान्स्यिन्स्क शहर के पास इसका विलय [[इरतिश नदी]] के साथ होता है, जो स्वयं एक महान नदी है और ओब की सबसे बड़ी उपनदी है। अगर इरतिश नदी की शुरुआत से ओब नदी के आर्कटिक सागर में विलय तक की दूरी को देखा जाए तो ओब-इरतिश की पूरी धारा ५,४१० किलोमीटर (३,३६० मील) लम्बी है। ओब नदी में इरतिश के अलावा और भी नदियाँ विलय होती हैं, जैसे की तोम नदी, चुलयिम नदी, केत नदी, त्यिम नदी, वाख़ नदी, वासयुगन नदी और सोस्वा नदी। यहाँ से यह टेढ़ी-मेढ़ी होती हुई उत्तर की ओर चलती है और [[कारा सागर]] की ओब खाड़ी में जा मिलती है।<ref name="ref53ximel">[http://books.google.com/books?id=T9GuCMpI4k0C Rivers and Streams], Britannica Educational Publishing, The Rosen Publishing Group, 2011, ISBN 9781615304110978-1-61530-411-0, ''... If, however, the Irtysh River is regarded as part of the main course rather than as the Ob's major tributary, the maximum length, from the source of the Black (Chorny) Irtysh in China's sector of the Altai, is 5410 km (3362 miles) ...''</ref>
 
चीन की [[यांग्त्से नदी]] और [[पीली नदी]] (ह्वांग हो) के बाद ओब-इरतिश नदी [[एशिया]] की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। इसका [[जलसम्भर]] इलाक़ा भी विशाल है और उसका क्षेत्रफल २९,९०,००० वर्ग किमी है।
 
==इन्हें भी देखें==
* [[इरतिश नदी]]
* [[अल्ताई पर्वत]]
* [[साइबेरिया]]
* [[जलसम्भर]]
 
==सन्दर्भ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ओब_नदी" से प्राप्त