"क्यूशू": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2+) (Robot: Adding mk:Кјушу
छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Japan kyushu map small.png|thumb|180px|[[जापान]] का क्यूशू द्वीप (लाल रंग में, जिसके अन्दर प्रान्त दिखाए गए हैं)]]
[[Fileचित्र:Beppu umijigoku.jpg|thumb|180px|बॅप्पु के गरम [[पानी के चश्मों]] से उठती हुई भाप]]
[[Fileचित्र:Kyushumap-en.png|thumb|180px|क्यूशू का नक़्शा]]
'''क्यूशू''' ([[जापानी भाषा|जापानी]]: 九州, "नौ प्रान्त") [[जापान]] के चारों मुख्य द्वीपों में से तीसरा सब से बड़ा और सब से दक्षिणपश्चिमी द्वीप है। कुल मिलकर क्यूशू का क्षेत्रफल ३५,६४० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००६ में १,३२,३१,९९५ थी। यह [[होन्शू]] और [[शिकोकू]] द्वीपों के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। प्राचीनकाल में क्यूशू को कुछ अन्य नामों से भी बुलाया जाता था, जैसे के क्यूकोकु (九国, "नौ राज्य"), चिनज़इ (鎮西, "अधिकृत क्षेत्र से पश्चिम") और त्सुकुशी-नो-शीमा (筑紫島,"त्सुकुशी का द्वीप")। क्यूशू और इसके इर्द-गिर्द के छोटे द्वीपों को इतिहास में साऍकाऍदो (西海道, "पश्चिमी समुद्री घेरा") भी बुलाया जाता था।
 
==भूगोल==
क्यूशू की ज़मीन पहाड़ी है और इसपर १,५९१ मीटर (५,२२० फ़ुट) ऊंचा आसो ज्वालामुखी है, जो जापान का सब से सक्रीय [[ज्वालामुखी]] है। पूरे द्वीप पर कई सारे गरम [[पानी के चश्मे]] हैं जो ज़मीन के नीचे चल रही [[प्लेट विवर्तनिकी]] की उथल-पुथल का संकेत हैं। क्यूशू के पूर्वी ओइता प्रान्त में स्थित बॅप्पु (別府市) के चश्मे और आसो ज्वालामुखी के आसपास के चश्मे बहुत मशहूर हैं। इन गरम चश्मों में कुछ अनूठे [[चरमपसंदी]] [[सूक्ष्मजीव]] पाए जाते हैं, यानि ऐसे माइक्रोब जो खौलती हुई गर्मी या अन्य चरम वातारवरण में पनपते हैं।<ref>C.Michael Hogan. 2010. [http://www.eoearth.org/article/Extremophile?topic=49540 ''Extremophile'']. eds. E.Monosson and C.Cleveland. Encyclopedia of Earth. National Council for Science and the Environment, Washington DC</ref>
 
आधुनिक क्यूशू [[जापान के क्षेत्र|क्षेत्र]] में क्यूशू द्वीप पर स्थित सात और ओकिनावा प्रांत मिलाकर कुल आठ [[जापान के प्रांत|प्रांत]] शामिल हैं -
* उत्तरी क्यूशू
** फ़ुकुओका प्रांत
** सागा प्रांत
** कुमामोतो प्रांत
** नागासाकी प्रांत
** ओइता प्रांत
* कागोशीमा प्रांत
* मियाज़ाकी प्रांत
* ओकीनावा प्रांत
क्षेत्रफल के हिसाब से क्यूशू दुनिया का ३७वा सब से बड़ा द्वीप है और जनसँख्या के अनुसार १३वा सब से अधिक आबादी वाला।
 
पंक्ति 23:
 
==इन्हें भी देखें==
* [[जापान के क्षेत्र]]
* [[होन्शू]]
* [[शिकोकू]]
* [[होक्काइडो]]
* [[जापान]]
 
==सन्दर्भ==