"चरमपसंदी": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding br:Ekstremofil
छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[Fileचित्र:Rio tinto river CarolStoker NASA Ames Research Center.jpg|thumb|180px|[[स्पेन]] की [[रिओ तिन्तो (नदी)]] जिसके [[तेज़ाब]]-युक्त पानी को उसमें रह रहे चरमपसंदी [[जीवाणु]] एक पीला-नारंगी सा रंग दे देते हैं]]
[[Fileचित्र:Arkea.jpg|thumb|180px|मॅथ़ॅनोपायरस, जिसे "नस्ल ११६" भी कहा जाता है, एक अतिऊष्मपसंदी जीव है जो १२२ °सेंटीग्रेड के तापमान पर फल-फूल सकता है]]
'''चरमपसंदी''' ऐसे [[जीव]] को कहा जाता है जो ऐसे चरम वातावरण में फलता-फूलता हो जहाँ [[पृथ्वी]] पर रहने वाले साधारण जीव बहुत कठिनाई से जीवित रह पाते हो या बिलकुल ही रह न सके।<ref>Rampelotto, P. H. (2010). Resistance of microorganisms to extreme environmental conditions and its contribution to Astrobiology. Sustainability, 2, 1602-1623.</ref><ref>Rothschild, L.J.; Mancinelli, R.L. Life in extreme environments. Nature 2001, 409, 1092-1101</ref> ऐसे चरम वातावरणों में [[ज्वालामुखी]] [[पानी के चश्मे|चश्मों]] का खौलता-उबलता हुई पानी, [[तेज़ाब]] से भरपूर वातावरण और [[आरसॅनिक]] जैसे ज़हरीले पदार्थों से युक्त वातावरण शामिल हैं।
 
पंक्ति 8:
==क़िस्मे==
चरमपसंदी जीव कई प्रकार के होते हैं, जो भिन्न प्रकार के चरम वातावरणों में पनप सकते हैं -
* '''अम्लपसंदी''' - यह जीव तेज़ाब ([[अम्ल]]) युक्त वातावरणों में पनपते हैं जहाँ [[पी॰एच॰]] ३.० से कम हो (यानि बहुत ही तेज़ाबीय हो); अंग्रेज़ी में इन्हें "ऐसिडोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''क्षारपसंदी''' - यह जीव [[क्षार]] (ऐल्कली) युक्त वातावरणों में पनपते हैं जहाँ [[पी॰एच॰]] ९.० या ९.० से अधिक हो; अंग्रेज़ी में इन्हें "ऐल्कलीफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''लवणपसंदी''' - यह जीव बहुत ही नमकीन (NaCl-युक्त) वातावरण पसंद करते हैं जहाँ नमक का सान्द्रण (कॉन्सॅन्ट्रेशन) ०.२ [[मोल (इकाई)|मोल]] प्रति लीटर से अधिक हो; अंग्रेज़ी में इन्हें "हेलोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''ऊष्मपसंदी''' - यह जीव ६०-८० °सेंटीग्रेड का तापमान पसंद करते हैं; अंग्रेज़ी में इन्हें "थ़र्मोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''अतिऊष्मपसंदी''' - यह जीव ८०-१२२ °सेंटीग्रेड का तापमान पसंद करते हैं, जो अक्सर खौलते ज्वालामुखीय चश्मों के पानी में पाया जाता है; अंग्रेज़ी में इन्हें "हाइपरथ़र्मोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''शीतपसंदी''' - यह जीव -१५ °सेंटीग्रेड या उस से भी ठन्डे वातावरणों में लम्बे अरसों तक रह के फल-फूल सकते हैं; अंग्रेज़ी में इन्हें "क्रायोफ़ाइल" या "सायक्रोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''दबावपसंदी''' - यह जीव अत्यधिक दबाव वाला वातावरण पसंद करते हैं, जैसे की महासागरों की तहों में सतह से मीलों नीचे गहरी खाइयों में पाया जाता है; अंग्रेज़ी में इन्हें "पीट्ज़ोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''शुष्कपसंदी''' - यह जीव बहुत ही सूखे वातावरणों में रह सकते हैं - इस श्रेणी के सूक्ष्मजीव [[चिली]] के प्रसिद्ध [[आताकामा रेगिस्तान]] की मिटटी में मिलते हैं; अंग्रेज़ी में इन्हें "ज़ॅरोफ़ाइल" बुलाते हैं
* '''विकिरण सहनशील''' - यह जीव [[आयनकारी विकिरण]] (रेडियेशन) से ग्रस्त वातावरणों में जीवित रह सकते हैं, जैसा [[पराबैंगनी]] विकिरण या नाभिकीय विकिरण (न्यूक्लीयर रेडियेशन) की स्थितियों में; अंग्रेज़ी में इन्हें "रेडियो रॅज़िस्टॅन्ट" जीव बुलाते हैं
 
==इन्हें भी देखें==
* [[सूक्ष्मजीव]]
 
==सन्दर्भ==