"चांगबाई पर्वत": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Idioma-bot (वार्ता | योगदान) छो r2.7.3) (Robot: Adding lt:Čangbaišanas |
छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन |
||
पंक्ति 1:
[[
'''चांगबाई पर्वत शृंखला''' (<small>Changbai Mountains</small>) या '''जांगबाएक पर्वत शृंखला''' (<small>Jangbaek Mountains</small>) [[मंचूरिया]] क्षेत्र में [[चीन]] और [[उत्तर कोरिया]] की सरहद पर स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह चीन को [[रूस]] के [[प्रिमोर्स्की क्राय]] प्रान्त से भी अलग करते हैं। इन्हें रूस में '''वोस्तोचनो-मान्चझ़ुर्स्कीए शृंखला''' (<small>Vostochno-Manchzhurskie gory</small>) कहते हैं। इस शृंखला का सबसे ऊंचा पहाड़ २,७४५ मीटर लम्बा '[[बएकदू पर्वत]]' (<small>Baekdu Mountain</small>) नामक [[ज्वालामुखी]] है, जिसकी ढलानों से सोंगहुआ नदी, [[यालू नदी]] और [[तूमन नदी]] शुरू होती हैं। इन पहाड़ों में 'तिआन ची' (<small>Tian Chi, अर्थ: स्वर्ग झील</small>) नामक एक प्रसिद्ध बड़ी [[ज्वालामुखीय झील]] भी स्थित है।<ref name="ref40qegab">[http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C The Rough Guide to China], David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN
इन पहाड़ों के ऊंचे भागों में [[टुन्ड्रा]]-नुमा वनस्पति जीवन मिलता है और [[वृक्ष रेखा]] से नीचे [[भूर्ज]], कोरियाई [[चीड़]] (पाइन), [[सनोबर]] (फ़र) और [[सरल (वृक्ष)|सरल]] (स्प्रूस) उगते हैं। इन वनों में साइबेरियाई शेर और भालुओं के साथ-साथ अन्य जानवर भी रहते हैं। सर्दियों में तापमान गिरकर −४५°सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है लेकिन शुष्क वातावरण के कारण यहाँ [[हिमानियाँ]] (ग्लेशियर) नहीं चलतीं।
==इन्हें भी देखें==
* [[बएकदू पर्वत]]
* [[मंचूरिया]]
* [[जीलिन प्रान्त]]
* [[प्रिमोर्स्की क्राय]]
==सन्दर्भ==
|