"अजमल क़साब": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Ajmal-qasab.jpg|thumb|अजमल क़साब (पाकिस्तानी आतंकवादी)]]
'''अजमल क़साब''' (पूरा नाम: मुहम्मद अजमल आमिर क़साब, [[उर्दू भाषा|उर्दू]]: محمد اجمل امیر قصاب‎, [[जन्म]]: १३ सितम्बर १९८७ [[ग्राम]]: फरीदकोट, [[पाकिस्तान]] - [[फाँसीफ़ांसी]]: २१ नवम्बर २०१२ यरवदा जेल, [[पुणे]]) २६/११/२००८ को ताज़ होटल [[मुंबई]] पर वीभत्स हमला करने वाला एक पाकिस्तानी [[आतंकवादी]] था। मुहम्मद आमिर क़साब उसके बाप का नाम था। वह कसाई जाति का [[मुसलमान]] था। "क़साब" ( قصاب‎) शब्द [[अरबी]] भाषा का है जिसका [[हिन्दी]] में अर्थ कसाई या पशुओं की हत्या करने वाला होता है। साधारणतया लोगबाग उसे अजमल क़साब के नाम से ही जानते थे।<ref>http://zeenews.india.com/hindi/news/देश/फांसी-चढ़ने-वाला-पहला-विदेशी-था-कसाब/153740</ref><ref name="azam">{{cite news|title=Planned 9/11 at Taj: Caught Terrorist|url= http://www.zeenews.com/nation/2008-11-29/487150news.html|publisher=Zee News|date=29 November 2008}}</ref><ref name="b-mirror">{{cite news|title='Please give me saline'|url=http://www.bangaloremirror.com/index.aspx?page=article&sectid=1&contentid=2008112920081129095627277cedee9e0&sectxslt=|publisher=Bangalore Mirror|date=29 November 2008}}</ref> क़साब [[पाकिस्तान]] में पंजाब प्रान्त के ओकरा जिला स्थित फरीदकोट गाँव का मूल निवासी था और पिछले कुछ साल से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था। हमलों के बाद चलाये गये सेना के एक अभियान के दौरान यही एक मात्र ऐसा आतंकी था जो जिन्दा [[पुलिस]] के हत्थे चढ़ गया। इस अभियान में इसके सभी नौ अन्य साथी मारे गये थे। इसने और इसके साथियों ने इन हमलों में कुल १६६ निहत्थे लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी थी।
 
पाकिस्तान सरकार ने पहले तो इस बात से इनकार किया कि क़साब पाकिस्तानी नागरिक है किन्तु जब [[भारत सरकार]] द्वारा सबूत पेश किये गये तो जनवरी २००९ में उसने स्वीकार कर लिया कि हाँ वह पाकिस्तान का ही मूल निवासी है।<ref name="Dawn Pakistani Newspaper">{{cite news|url=http://archives.dawn.com/archives/42931|title=Ajmal's Nationality Confirmed |publisher=Dawn (Pakistani Newspaper) |date=8 January 2009|accessdate=31 January 2012}}</ref> ३ मई २०१० को भारतीय न्यायालय ने उसे सामूहिक ह्त्याओं, भारत के विरुद्ध युद्ध करने तथा विस्फोटक सामग्री रखने जैसे अनेक आरोपों का दोषी ठहराया।<ref>{{cite news|url=http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/8657642.stm|title= Surviving Mumbai gunman convicted over attacks|last=Irani |first=Delnaaz |date=3 May 2010|work=[[BBC News]]|accessdate=3 May 2010| archiveurl= http://web.archive.org/web/20100505141356/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/8657642.stm| archivedate= 5 May 2010 <!--DASHBot-->| deadurl= no}}</ref> ६ मई २०१० को उसी न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु दण्ड की सजा सुनायी। २६-११-२००८ को मुम्बई में [[ताजमहल पैलेस एंड टॉवर|ताज़ होटल]] पर हुए हमले में ९ आतंकवादियों के साथ कुल १६६ निरपराध लोगों की हत्या में उसके विरुद्ध एक मामले में ४ और दूसरे मामले में ५ हत्याओं का दोषी होना सिद्ध हुआ था। इसके अतिरिक्त नार्को टेस्ट में उसने ८० मामलों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की थी।<ref>{{cite news|url=http://ibnlive.in.com/news/2611-bombay-hc-upholds-kasabs-death-penalty/143895-3.html}}</ref> २१ फरवरी २०११ को मुम्बई [[उच्च न्यायालय]] ने उसकी फाँसी की सजा पर मोहर लगा दी।<ref>{{cite news|url=http://www.thehindu.com/news/national/article1478204.ece|title= Kasab waged war against India: court |work=[[The Hindu]]|accessdate=22 February 2011|location=Chennai, India|date=22 February 2011}}</ref> २९ अगस्त २०१२ को भारत के [[उच्चतम न्यायालय]] ने भी उसके मृत्यु दण्ड की पुष्टि कर दी।<ref>{{cite news|url=http://www.indianexpress.com/news/26-11-terror-attacks-case-sc-upholds-kasabs-death-sentence/994747/|title=26/11 terror attacks case: Ajmal Kasab's plea to spare life rejected by SC|newspaper=[[The Indian Express]]|date=29 August 2012|accessdate=29 August 2012}}</ref> बाद में [[गृह मंत्रालय, भारत सरकार]] के माध्यम से उसकी दया याचिका [[राष्ट्रपति]] के पास भिजवायी गयी। राष्ट्रपति [[प्रणव मुखर्जी]] द्वारा उसे अस्वीकार करने के बाद [[पुणे]] की यरवदा केन्द्रीय कारागार में २१ नवम्बर २०१२ को प्रात: ७ बजकर ३० मिनट पर उसे [[फाँसी]] दे दी गयी।<ref>{{cite web|url=http://www.mumbaivoice.com/ajmal-kasab-hanged-today-at-730-am-today |title=Ajmal Kasab hanged today at 7:30 am today |publisher=Mumbaivoice.com |date= |accessdate=21 November 2012}}</ref>