"बाल": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding ky:Чач
छो r2.7.3) (रोबॉट: th:ผม की जगह th:เส้นผม जोड़ रहा है; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 6:
मनुष्यों के लिए बालों के अनेक उपयोग हैं। घोड़ों और बैलों के बाल गद्दों में भरे जाते हैं। कुछ बालों से वार्निश लेपने के बुरुश, दाँत साफ करने के बुरुश बनते हैं। छोटे-छोटे बाल सीमेंट में मिलाकर गृहनिर्माण में प्रयुक्त होते हैं। लंबे-लंबे बालों से कपड़े बुने जाते हैं। ऐसे कपड़े कोट बनाने में लाइनिंग के रूप में काम आते हैं। भेड़ों और कुछ बकरियों से ऊन प्राप्त होते हैं। इनका उपयोग कंबलों और ऊनी वस्त्रों के निर्माण में होता है। ऊँटों और कुछ किस्म के खरगोशों के बाल से भी कपड़े बुने जाते हैं। कुछ पशुओं के बाल बड़े कोमल होते हैं और समूर (फर) के रूप में व्यवहृत होते हैं।
 
== बाल की संरचना ==
[[चित्र:HairFollicle2.jpg|right|thumb|250px|शरीर पर एक बाल का योजनामूलक चित्र]]
चमड़े के बाहर बाल का जो अंश रहता है, उसे कांड (shaft) कहते हैं। कांड के तीन भाग होते हैं : सबसे बाहर रहनेवाले भाग को क्यूटिकल (cuticle) कहते हैं। क्यूटिकल के नीचे एक कड़ा अस्तर रहता है, जिसे वल्कुट (cortex) कहते हैं तथा वल्कुट के नीचे के मध्य के भाग को मध्यांश (medulla) कहते हैं। चमड़े के अंदर रहनेवाले बाल के भाग को मूल (root) कहते है। बाल के बढ़ने से मूल धीरे धीरे कांड में बदलता जाता है। भिन्न-भिन्न जंतुओं में बाल की वृद्धि भिन्न-भिन्न दर से होती है।
पंक्ति 14:
किरणन द्वारा भी कुछ लोग बहुधा अस्थायी रूप से गंजे हो जाते हैं। अंत:स्रावी ग्रंथियों के स्राव की कमी, वंशागत कारणों तथा जीर्णन से भी बाल झड़ जाते हैं। अपौष्टिक आहार के अभाव में बाल शुष्क और द्युतिहीन (dull) होकर कुछ झड़ सकते हैं, पर सामान्य गंजेपन का यह कारण नहीं है।
 
== बाल का रंग ==
वर्णकों के कारण बाल काला, भूरा, या लाल हो सकता है। यह वर्णक वल्कुट की कोशिकाओं में निक्षिप्त होता है। बाल क्यों सफेद हो जाता है, इसका कारण ज्ञात नहीं है। यह संभव है कि उम्र के बढ़ने, रुग्णता, चिंता, शोक, आघात, और कुछ विटामिनों की कमी से ऐसा होता हो। डाक्टरों का मत है बाल का सफेद होना वंशागत होता है।
 
बाल प्रधानत: निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं :
 
1. आदिवासियों (ऑस्ट्रेलिया और भारत के आदिवासी अपवाद हैं) और हबाशियों के बाल छोटे-छोटे, कुंचित और घुँघराले होते हैं। इन्हें ऊनी बालवाले भी कहते हैं। इन बालों के अनुप्रस्थ परिच्छेद दीर्घवृत्तीय, या वृक्क के आकार के होते हैं। इन बालों का रंग सदा ही काला स्याह होता है। ऐसे बाल दो प्रकार के होते हैं। मेलानीशियाई और अधिकांश हबशियों के बाल अपेक्षया लंबे और उनके घूँघर बड़े होते हैं। कुछ आदिवासियों और हबशियों के बाल छोटे और उनके घूँघर छोटे होते हैं।
 
2. पीत जातियों (चीनियों, मंगोलों) और अमरीकी इंडियनों के बाल सीधे, लंबे, अकुंचित और रुखड़े, होते हैं। इनके बालों के अनुप्रस्थ परिच्छेद गोलाकार होते हैं और उनके मध्यांश या मज्जा का विभेद सरलता से किया जा सकता है। इन बालों का रंग भी बिना अपवाद के काला होता है।
 
3. यूरोपवालों के बाल लहरदार, घुँघराले, चिकने और रेशम से मुलायम होते हैं। बाल का अनुप्रस्थ परिच्छेद अंडाभ होता है। इनमें मध्यांश नलाकार होता है। इनका रंग काला, भूरा, लाल, अथवा सन के रेशे सा होता है। भारतीयों के बालों के रंग भी इसी के अंतर्गत आते हैं।
 
4. कुछ लोगों के बाल घुँघराले, हबशियों के बालों से मिलते जुलते हैं इन्हें अंग्रेजी में फ्रिजी (frizzy) बालवाले कहते हैं। ऐसे बाल ऑस्ट्रेलियन, आदिवासी न्यूबियन और मुलाट्टो (mulatto) लोगों के होते हैं।
[[चित्र:Androgenic hair.JPG|right|thumb|250px|स्त्री एवं पुरुष के शरीर पर बालों की स्थिति]]
उत्तर यूरोपवालों के बालों के रंग हलके होते हैं और दक्षिण यूरोपवालों के गाढ़े। साधारणतया सीधा बाल अधिक लंबा होता है और ऊनवाला बाल सबसे कम लंबा होता है। लहरदार बालों का स्थान मध्यम है। ऑस्ट्रेलियन और टैसमैनियनों के शरीर पर सबसे अधिक बाल होते हैं। पीत जातियों के शरीर पर सबसे कम बाल होते हैं। कुछ पीत जाति के लोगों की तो दाढ़ी कदाचित् ही होती है।
पंक्ति 33:
बालों का, विशेषत: महिलाओं के बालों का, सजाना एक कला है। कुछ जातियाँ इस कला में बड़ी निपुण हैं। सब देशों की महिलाएँ अपने अपने ढंग से अपने बालों को सजाती हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[केशों की देखभाल]] (Hair care)
* [[गंजापन]]
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://healandhealth.com/hi/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5-%E0%A4%B0%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95/ केश स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जानकारी]
* [http://kranti4people.com/article.php?aid=2387 आइये जाने कि कैसे रोके बालों का झड़ना ?]
* [http://answers.google.com/answers/threadview?id=122411 Discussion about shaving and cultures]
* [http://www.scribd.com/doc/2463/Curious-about-Nails-and-Hairs/ Answers to several questions related to hair from curious kids]
* [http://www.fysikbasen.dk/English.php?page=HairMeasure How to measure the diameter of your own hair using a laser pointer]
* [http://www.rsc.org/Publishing/Journals/cb/Volume/2007/7/hair_is_the_news.asp Instant insight] outlining the chemistry of hair from the [[Royal Society of Chemistry]]
 
[[श्रेणी:शरीर के अंग]]
पंक्ति 132:
[[te:వెంట్రుక]]
[[tg:Мӯй]]
[[th:เส้นผม]]
[[tl:Buhok]]
[[tr:Saç]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/बाल" से प्राप्त