"इन्द्र कुमार गुजराल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 40:
 
==लम्बी बीमारी के बाद निधन==
गुजराल लम्बे समय से डायलिसिस पर चल रहे थे। १९ नवम्बर २०१२ को छाती में संक्रमण के बाद उन्हें [[हरियाणा]] केस्थित गुड़गाँव मेंके एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी हालत गिरती चली गयी। २७ नवम्बर २०१२ को वे अचेतावस्था में चले गये। काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आखिरकार ३० नवम्बर २०१२ को उनकी आत्मा ने उनका साथशरीर छोड़ दिया। उनके निधन का समाचार मिलते ही [[लोक सभा]] व राज्य सभा स्थगित हो गयी और इस अवसर पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा के साथ भारत के [[राष्ट्रपति]], एवं [[प्रधान मंत्री]] ने शोक व्यक्त किया।
 
जनता के दर्शनार्थ उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास ५ जनपथ [[नई दिल्ली]] में रक्खा गया।१ दिसम्बर २०१२ को दोपहर बाद ३ बजे उनकी [[अंत्येष्टि]] शान्ति वन और [[विजय घाट]] के मध्यवर्ती क्षेत्र "स्मृति स्थल" पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गयी।<ref name=zeenews>{{cite news|title=Former PM IK Gujral cremated with full state honours|url=http://zeenews.india.com/news/nation/former-pm-ik-gujral-to-be-given-state-funeral-today_813934.html|accessdate=1 December 2012|newspaper=Zee News|date=2 December 2012}}</ref>
 
गुजराल की अन्त्येष्टि में [[भारत]] के राष्ट्रपति [[प्रणव मुखर्जी]] प्रधानमन्त्री [[मनमोहन सिंह]], कांग्रेस अध्यक्ष [[सोनिया गांधी]], वरिष्ठ भाजपा नेता [[लालकृष्ण आडवाणी]] व [[अरुण जेटली]] सहित अनेक हस्तियाँ शामिल हुईं।
 
==गुजराल की आत्मकथा==
इन्द्र कुमार गुजराल ने अपनी [[आत्मकथा]] अंग्रेजी भाषा में लिखी थी जो उनके जीवित रहते प्रकाशित भी हुई। उसका विवरण इस प्रकार है: