"यूनिकोड": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 14:
 
'''यूनिकोड से यह सब कुछ बदल रहा है!'''
 
==यूनिकोड की विशेषताएँ==
१) यह विश्व की सभी लिपियों से सभी संकेतों के लिए एक अलग कोड बिन्दु प्रदान करता है।
 
२) यह वर्णों (कैरेक्टर्स) को एक कोड देता है, न कि ग्लिफ (glyph) को।
 
३) जहाँ भी सम्भव यूनिकोड होता है, यह भाषाओं का एकीकरण करने का प्रयत्न करता है। इसी नीति के तहत सभी पश्चिम यूरोपीय भाषाओं को [[लैटिन]] के अन्तर्गत समाहित किया गया है; सभी स्लाविक भाषाओं को सिरिलिक (Cyrilic) के अन्तर्गत रखा गया है; हिन्दी, संस्कृत, मराठी, नेपाली, सिन्धी, कश्मीरी आदि के लिए 'देवनागरी' नाम से एक ही ब्लॉक दिया गया है; चीनी, जापानी, कोरियाई, वियतनामी भाषाओं को 'युनिहान्' (UniHan) नाम से एक ब्लॉक में रखा गया है; अरबी, फारसी, उर्दू आदि को एक ही ब्लॉक में रखा गया है।
 
४) बाएँ से दाएँ लिखी जाने वाली लिपियों के अतिरिक्त दाएँ-से-बाएँ लिखी जाने वाली लिपियों (अरबी, हिब्रू आदि) को भी इसमें शामिल किया गया है। उपर से नीचे की तरफ लिखी जाने वाली लिपियों का अभी अध्ययन किया जा रहा है।
 
५) यह ध्यान रखना जरूरी है कि यूनिकोड केवल एक कोड-सारणी है। इन लिपियों को लिखने/पढ़ने के लिए [[इनपुट मेथड एडिटर]] और [[फॉण्ट]]-फाइलें जरूरी हैं।
 
५) यूनिकोड १६ बिट्स को एक ईकाई के रूप में लेकर चलता है।
 
==यूनिकोड का महत्व और लाभ==
* एक ही दस्तावेज में अनेकों भाषाओं के टेक्स्ट लिखे जा सकते है।
 
* टेक्स्ट को केवल एक निश्चित तरीके से संस्कारित करने की जरूरत पड़ती है जिससे विकास-खर्च एवं अन्य खर्चे कम लगते हैं।
 
* किसी सॉफ्टवेयर-उत्पाद का एक ही संस्करण पूरे विश्व में चलाया जा सकता है। क्षेत्रीय बाजारों के लिए अलग से संस्करण निकालने की जरूरत नहीं पड़ती
 
* किसी भी भाषा का टेक्स्ट पूरे संसार में बिना भ्रष्ट हुए चल जाता है। पहले इस तरह की बहुत समस्याएंम् आती थीं।
 
==हानियाँ==
* यूनिकोड, [[आस्की]] तथा अन्य [[अक्षर कोडन|कैरेकटर कोडों]] की अपेक्षा अधिक स्मृति (मेमोरी) लेता है।
 
== देवनागरी यूनिकोड ==