"याकूत लोग": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 19:
|related=
}}
'''याकूत''' (<small>[[अंग्रेज़ी]]: Yakut</small>) या '''साख़ा''' (<small>[[साख़ा भाषा|साख़ा]]: Саха</small>) [[रूस]] के [[साइबेरिया]] क्षेत्र के मध्य-उत्तरी भाग में स्थित [[साख़ा गणतंत्र]] में बसने वाला [[तुर्क लोगों]] का एक समुदाय है। यह अपनी अलग [[साख़ा भाषा]] बोलते हैं जो [[तुर्की भाषाओं]] की [[साइबेरियाई तुर्की भाषाएँ|साइबेरियाई शाखा]] की उत्तरी उपशाखा की एक बोली है। कुछ याकूत लोग साख़ा गणतंत्र से बाहर रूस के [[अमूर ओब्लास्त|अमूर]], [[मागादान ओब्लास्त|मागादान]] व [[साख़ालिन]] क्षेत्रों में और [[तैमिर प्रायद्वीप|तैमिर]] व [[एवेंक लोग|एवेंक]] स्वशासित क्षेत्रों में भी रहते हैं।
 
२००२ की जनगणना में इनकी लगभग साढ़े-चार लाख की आबादी साख़ा गणतंत्र में रह रही थी। [[सोवियत संघ]] के ज़माने में इनके इलाके में बहुत से [[रूसी लोग]] आ बसे जिस से इनका उन क्षेत्रों में प्रतिशत-हिस्सा घाट गया लेकिन सोवियत व्यवस्था टूटने के बाद यह ज़रा-बहुत बढ़ा है। भूगोल और अर्थव्यवस्था के हिसाब से याकूत लोग दो समूहों में बंटे हैं। उत्तरी याकूत [[शिकार]], मछली पकड़ने और [[रेनडियर]]-पालन से जीवनी चलते हैं, जबकि दक्षिणी याकूत गाय और घोड़ों का [[मवेशी-पालन]] करते हैं।<ref name="cfrs001">[http://www.nupi.no/cgi-win/Russland/etnisk_b.exe?Yakutian Yakuts], Centre for Russian Studies, Accessed: 2006-10-26</ref>