"अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 2:
'''अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ''' (अ॰ख॰स॰) एक व्यवसायिक [[खगोलशास्त्रियों]] का संगठन है। इसका केंद्रीय सचिवालय [[पैरिस]], [[फ़्रांस]] में है। इस संघ का ध्येय खगोलशास्त्र के क्षेत्र में अनुसन्धान और अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। जब भी ब्रह्माण्ड में कोई नयी वस्तु पायी जाती है तो अ॰ख॰स॰ द्वारा दिए गए नाम ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर माननीय होते हैं।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ को [[अंग्रेज़ी]] में "इंटरनैशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल यूनियन" (International Astronomical Union या IAU) और [[फ़्रांसिसी भाषा|फ़्रांसिसी]] में "उनियाँ आस्त्रोनोमीक ऐंतेरनास्योनाल" (Union astronomique internationale) कहा जाता है।
 
== इतिहास ==
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का संगठन १९१९ में किया गया था जब बहुत सी अन्य खगोलीय संगठनों को इसमें विलय कर दिया गया। इसके पहले अध्यक्ष फ़्रांसिसी खगोलशास्त्री बैंझ़ामैं बैलौद (Benjamin Baillaud) थे।
 
== सामान्य बैठकें ==
१९२२ के बाद, अ॰ख॰स॰ हर तीन साल में एक सामान्य बैठक करता आ रहा है। इसमें सिर्फ़ एक बार द्वितीय विश्व युद्ध के कारण १९३८-१९४८ के दस साल के अंतराल में कोई बैठक नहीं हुई थी।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[खगोलशास्त्र]]
* [[खगोलशास्त्र से संबंधित शब्दावली]]