"आग्नेय भाषापरिवार": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (रोबॉट: en:Austro-Asiatic languages की जगह en:Austroasiatic languages जोड़ रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 25:
'''ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ​''' (<small>Austro-Asiatic languages</small>) या '''मोन-ख्मेर भाषाएँ''' या '''आग्नेय भाषाएँ''' दक्षिण-पूर्वी एशिया में विस्तृत एक [[भाषा परिवार]] है भाषाएँ [[भारत]] और [[बंगलादेश]] में जहाँ-तहाँ और [[चीन]] की कुछ दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बोलीं जाती हैं। इनमें केवल [[ख्मेर भाषा|ख्मेर]], [[वियतनामी भाषा|वियतनामी]] और [[मोन भाषा|मोन]] का लम्बा लिखित इतिहास है और केवल ख्मेर और वियतनामी को अपने क्षेत्रों में सरकारी भाषा होने का दर्जा प्राप्त है। अन्य सभी भाषाएँ अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा बोली जाती हैं। कुल मिलाकर [[ऍथनोलॉग|ऍथनोलॉग भाषा सूची]] में इस परिवार की १६८ सदस्य भाषाएँ गिनी गई हैं। भारत में खासी और मुंडा भाषाएँ इस परिवार में आती हैं।
 
== विवरण ==
आग्नेय का अर्थ है अग्निदिशा (पूर्व एवं दक्षिण दिशा के मध्य) से संबंधित अथवा अग्निदिशा में स्थित। अत: आग्नेय भाषापरिवार से तात्पर्य ऐसे भाषापरिवार से है जिसकी भाषाएँ मुख्य रूप से पूर्व एवं दक्षिण के मध्य बोली जाती हैं। इस परिवार का प्रसिद्ध नाम "आस्ट्रोएशियाटिक" है। पेटर श्मिट ने "आस्ट्रोनेशियन" अथवा "मलय--पालीनेशन" परिवार को आस्ट्रो--एशियाटिक परिवार से जोड़कर एक बृहत् भाषापरिवार की कल्पना की जिसे उन्होंने '''आस्ट्रिक परिवार''' का नाम दिया। क्षेत्र की दृष्टि से आस्ट्रिक परिवार संसार का सबसे विस्तृत भाषापरिवार है। पश्चिम में मैडागास्कर से लेकर पूर्व में पूर्वी द्वीपसमूह तक तथा उत्तर पश्चिम में पंजाब के उत्तरी भाग से लेकर दक्षिण पूर्व में न्यूज़ीलैंड तक इस भाषापरिवार का फैलाव है।
 
पंक्ति 46:
एक ही परिवार की होने पर भी इस परिवार की भाषाओं में पर्याप्त भिन्नता है। यों मुख्य रूप से भाषाएँ श्लिष्ट योगात्मक भाषाएँ हैं किंतु साथ ही कुछ भाषाओं में अयोगात्मक (एकाक्षरी) भाषाओं के लक्षण भी दिखाई पड़ते हैं।
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
{{Commons category|Austro-Asiatic languages}}
* [http://en.wiktionary.org/wiki/Appendix:Swadesh_lists_for_Austro-Asiatic_languages Comparative Austro-Asiatic Swadesh vocabulary lists] (from Wiktionary's [http://en.wiktionary.org/wiki/Appendix:Swadesh_lists Swadesh list appendix])