"आदिलाबाद": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Adding ms:Adilabad
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 29:
आदिलाबाद का नाम [[बीजापुर]] के प्रारंभिक शासक अली आदिल शाह के नाम पर पड़ा। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो आदिलाबाद कई संस्‍कृतियों का घर रहा है। मध्‍य व दक्षिणी भारत के सीमा पर स्थित होने के कारण यहां पर उत्‍तर भारत के शासकों ने भी शासन किया और दक्षिण के शासक वंशों ने भी। आज यहां पर पड़ोस की मराठी संस्‍कृति का प्रभाव भी देखा जा सकता है जो तेलुगू संस्‍कृति का हिस्‍सा बन चुकी है।
 
== नगर का नाम ==
 
आदिलाबाद नगर का नाम बीजापुर के बहमनी सुल्तान आदिलशाह के नाम पर है। यह आदिलशाह शिवाजी का समकालीन था।
 
== इतिहास ==
आदिलाबाद के निकट ही माहुर (महाराष्ट्र राज्य) में बहमनी राज्य और ईमादशाही राजवंश के समय (14 वीं-16वीं सदी) का एक क़िला है। आदिलावाद गोदावरी और पेनगंगा नदियों के बीच 600 मीटर ऊंचे वनाच्छादित पठार पर स्थित है। इस क्षेत्र में टीक और आबनूस की व्यावसायिक स्तर पर कटाई होती है।
 
== कृषि और खनिज ==
क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में कृषि और खनन का महत्त्वपूर्ण स्थान है। चावल, ज्वार और गेहूँ यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं तथा यहाँ कोयला, अभ्रक और चूना-पत्थर का खनन होता है।
 
== जनसंख्या ==
2001 की जनगणना के अनुसार आदिलाबाद की कुल जनसंख्या 1,08,233 है; और ज़िले की कुल जनसंख्या 24,79,347 है।