"विमा": अवतरणों में अंतर

छो Robot: Interwiki standardization; अंगराग परिवर्तन
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 4:
[[गणित]] और [[भौतिकी]] में किसी भी वस्तु या [[दिक्]] ("स्पेस") के उतने '''आयाम''' या '''डिमॅनशन''' होते हैं जितने [[निर्देशांक]] ("कुओरडिनेट्स") उस वस्तु या दिक् के अन्दर के हर बिंदु के स्थान को पूरी तरह व्यक्त करने के लिए चाहिए होते हैं। एक लक़ीर पर किसी बिंदु का स्थान बताने के लिए केवल एक ही निर्देशांक ज़रूरी है, इसलिए लकीरें एकायामी होती हैं। किसी गोले की सतह पर किसी बिंदु के स्थान के लिए दो निर्देशांक ([[अक्षांश रेखाएं|अक्षांश]] और [[रेखांश]]) काफ़ी हैं इसलिए ऐसी सतह दो-आयामी होती है। जिस दिक् में मनुष्य रहते हैं उसमें तीन निर्देशांकों की आवश्यकता है, इसलिए यह त्रिआयामी होती है। गणित में चार या चार से अधिक आयामों के दिक् की भी कल्पना की जाती हैं, हालांकि मनुष्य स्वयं केवल त्रिआयामी दिक् का ही अनुभव कर सकते हैं। अनौपचारिक भाषा में कहा जा सकता है के मनुष्यों के नज़रिए से हमारे अस्तित्व के दिक् के तीन पहलू या आयाम होते हैं - ऊपर-नीचे, आगे-पीछे और दाएँ-बाएँ।
 
== परिचय ==
'आयाम' (डाइमेंशन) शब्द [[चित्रकला]] और [[शिल्पकला]] से आयात हुआ और साहित्य समालोचना में आधुनिक काल में प्रयुक्त होता है। [[संस्कृति]] में इस शब्द का अर्थ तन्वन, विस्तार, संयमन, प्रलंबन है। चित्र और शिल्प में मूल अंग्रेजी शब्द 'डाइमेंशन' का अर्थ 'सिम्त' होता था; जैसे भित्तिचित्र में गहराई नहीं होती, किंतु छाया आदि के साथ गोलाई इत्यादि का आभास उत्पन्न किया जाता था। प्राचीन साहित्य में और आरंभिक उपन्यासों में एकदम काले या सफेद दुर्गुणों या सद्गुणों की खान, 'टाइप' जैसे पात्रों की पुष्टि होती थी। अब [[मनोविज्ञान]] के नवीन शोधों ने ऐसे टाइपों की यथार्थता पर संदेह किया है। इस कारण नवीन उपन्यासों में अब इस प्रकार की गहराई पात्रों में देखी जाती है। कोई भी साहित्यिक कलाकृति कितने काल तक प्रभावशाली रहती है, कितने देश देशांतरों को प्रभावित करती है, इसके साथ ही साथ वह बार-बार पढ़ी जाने पर भी वैसा ही आनंद दे सकती है या नहीं, यह तीसरा परिणाम या आयाम अब साहित्य में परखा जाने लगा है। ल्युकैक्स ने 'स्टडीज़ इन वेस्टर्न रियलिज़्म' में 'दार्शनिक धार्मिक आयाम' कहकर चौथे मापदंड की चर्चा की है। उसी के सहारे साहित्य में उदात्त तत्व की, 'महात्मता' की प्रतिस्थापना हो सकती है।
 
पंक्ति 11:
[[सिनेमा]] सृष्टि में भी (त्रिआयामात्मक छायाचित्रण ([[होलोग्राम]]) का निर्माण हाल में हुआ है जिसके द्वारा वस्तुओं की असली गहराई दिखाई जाती है और एक खास तरह का चश्मा पहनकर देखने से लगता है कि पर्दे से फेंकी हुई चीज अपने ऊपर चली आ रही है। यह वस्तुत: एक [[दृष्टिभ्रम]] है जो छायाचित्रण से निर्मित किया जाता है।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
"दिक्" को [[अंग्रेज़ी]] में "स्पेस" (space), [[फ़ारसी]] में "फिज़ा" ({{Nastaliq|ur|فضا}}), [[सिन्धी भाषा|सिन्धी]] में "पोलार" ({{Nastaliq|ur|پولار}}), [[यूनानी भाषा|यूनानी]] में "ख़ोरौस" (χώρος) और [[जर्मन भाषा|जर्मन]] में "राउम" (raum) कहते हैं। "आयाम" को अंग्रेज़ी में "डिमॅनशन" (dimension) और त्रिआयामी को "थ़्री-डिमॅनशनल" (three dimensional) कहते हैं।
 
== इन्हें भी देखिये ==
* [[दिक्]]
* [[निर्देशांक]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/विमा" से प्राप्त