"इंग्लैण्ड": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.1) (Robot: Adding lad:Inglaterra
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 66:
'''इंग्लैण्ड''' ([[अंग्रेज़ी]]: England अंग्रेज़ी उचारण: ''इंग्लण्ड'') य '''इंग्लिस्तान''', ग्रेट ब्रिटेन नामक [[टापू]] का दक्षिणी भाग है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह [[संयुक्त राजशाही]] यानि युनाइडेट किंग्डम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा [[स्कॉटलैंड]], [[वेल्स]] और [[उत्तर आयरलैंड]] भी [[संयुक्त राजशाही]] में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा [[अंग्रेज़ी]] है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है।
 
इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक [[ब्रिटिश साम्राज्य]] विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो की महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ''ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता'' । उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप चोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा समझे जाने वाली भाषा है ।
 
== भूविज्ञान ==