"इंडियन रिपब्लिकन आर्मी": अवतरणों में अंतर

छो रोबॉट: श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को बदल रहा है
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
[[भारत]] की आजादी पाने की इच्छा इतनी प्रबल थी कि बहुत से लोगों ने ब्रिटिश फौज की नौकरी छोड़ दी और अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए '''इंडियन रिपब्लिकन आर्मी''' (आईआरए) का गठन कर लिया। 18 अप्रैल सन् 1930 को [[बंगाल]] के [[चटगाँव]] में भारता की आजादी के दीवानों ने शौर्य का ऐसा प्रदर्शन किया कि वहाँ कुछ दिन के लिए ब्रिटिश हुकूमत का अंत ही हो गया। इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के गठन का विचार [[आइरिस रिपब्लिकन आर्मी]] से प्रेरित था।
 
== चटगांव शस्त्रागार पर आक्रमण ==
आईआरए के गठन से ऐसा प्रतीत होता था जैसे पूरे बंगाल में क्रांति की लहर आ गई हो और इसी के चलते [[सूर्य सेन]] के नेतृत्व में स्वतंत्रता के दीवानों ने 18 अप्रैल 1930 को चटगाँव के शस्त्रागार पर हमला बोल दिया तथा हथियारों पर कब्जा जमाकर ब्रिटिश शासन के खात्मे की घोषणा कर दी।